Breaking News: राष्ट्रपति जो बाइडेन समेत टॉप अमेरिकी अधिकारियों पर रूस ने लगाया प्रतिबंध
Breaking News Updates: रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच अमेरिका की भूमिका से नाराज रूस ने अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन समेत उसके तमाम टॉप ऑफिशियल्स पर प्रतिबंध लगा दिया है.
15 दिन में सरकारी बंगला खाली करें शरद यादव: हाईकोर्ट
दिल्ली हाईकोर्ट ने जनता दल (यूनाइटिड) के पूर्व प्रमुख शरद यादव को मंगलवार को निर्देश दिया कि वह 15 दिन के अंदर राष्ट्रीय राजधानी स्थित सरकारी बंगला खाली करें, क्योंकि उन्हें 2017 में राज्यसभा से अयोग्य ठहरा दिया गया था. कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश विपिन सांघी और न्यायमूर्ति नवीन चावला की पीठ ने कहा कि यादव को संसद की सदस्यता से अयोग्य ठहराये 4 साल से ज्यादा का समय हो गया है और सरकारी आवास में रहने के लिए उनके लिए स्पष्टीकरण नहीं है.
हरियाणा में 2010-2016 के बीच हुई भूमि रजिस्ट्री की होगी जांच : खट्टर
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने राज्य विधानसभा को बताया है कि 2010-2016 के बीच किये गये भूमि के पंजीकरणों (रजिस्ट्री) की जांच की जाएगी, ताकि मानदंडों के किसी भी उल्लंघन की जांच की जा सके. मुख्यमंत्री ने यह बात भाजपा-जननायक जनता पार्टी (जजपा) सरकार के तहत की गयी रजिस्ट्री में कथित अनियमितताओं को लेकर विपक्ष के ध्यानाकर्षण प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान कही.
पंजाब के होशियारपुर में भगवान शिव की मूर्ति ‘क्षतिग्रस्त’
पंजाब के होशियारपुर के एक गांव में एक अंत्येष्टि स्थल पर भगवान शिव की एक मूर्ति को कथित तौर पर क्षतिग्रस्त कर दिया गया. पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी. घटना सोमवार रात को पडराना गांव में हुई. इसके बारे में कुछ लोगों ने गांव की सरपंच कंचन रानी को बताया जिन्होंने पुलिस को इसकी सूचना दी.
जो बाइडेन समेत टॉप अमेरिकी अधिकारियों पर प्रतिबंध
रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच अमेरिका की भूमिका से नाराज रूस ने अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन समेत उसके तमाम टॉप ऑफिशियल्स पर प्रतिबंध लगा दिया है.
18 मार्च को होली के दिन 2:30 बजे तक बाधित रहेगी मेट्रो की सेवा
दिल्ली में 18 मार्च को होली के दिन 2:30 बजे तक मेट्रो की सेवाएं बाधित रहेंगी. इस दौरान रैपिड मेट्रो/एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन पर भी सेवाएं बंद रहेंगी. इसके बाद सेवाएं सामान्य रहेंगी. दिल्ली मेट्रो रेल ने यह जानकारी दी है.
6 खालिस्तानी आतंकवादियों के खिलाफ चार्जशीट
पंजाब के फजिल्का जिला के जलालाबाद टाउन में हुए बम धमाका मामले में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने 6 खालिस्तानी आतंकवादियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल कर दी है.
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए