Live Updates

Breaking News: ब्रिसबेन टेस्ट में भारतीय खिलाड़ियों को कहे गये अपशब्द

Updated:
विज्ञापन

Breaking News LIVE Update: केंद्र सरकार के कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों का प्रदर्शन (Kisan Andolan) पिछले 50 दिन से जारी है. कानूनों को रद्द करने की मांग को लेकर मुख्य रूप से हरियाणा और पंजाब के किसान दिल्ली बॉर्डर पर डटे हुए हैं. आज किसानों के साथ सरकार की वार्ता है. देश भर में आज सेना दिवस मनाया जा रहा है. राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने सेवा दिवस की बधाई दी है. कोरोना वैक्सीन टीकाकरण को लेकर तैयारियां लगभग पूरी कर ली गयी है. 16 जनवरी से देशभर में सबसे बड़े टीकाकरण की शुरुआत होगी. भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चौथा और आखिरी टेस्ट मैच चल रहा है. देश और दुनिया की सभी बड़ी खबरों के लिए बने रहें prabhatlhabar.com के साथ…

विज्ञापन

बजट सत्र में शामिल हों सभी सांसद : भाजपा

भारतीय जनता पार्टी ने अपने लोकसभा और राज्यसभा सांसदों को बजट सत्र के दौरान उपस्थित रहने को कहा है. सत्रहवीं लोकसभा का पांचवां सत्र 29 जनवरी को शुरू होगा और केंद्रीय बजट एक फरवरी को पेश किया जायेगा. देश और दुनिया से जुड़ी हर Breaking News in Hindi से अपडेट के लिए बने रहें हमारे साथ.

ब्रिसबेन टेस्ट में भारतीय खिलाड़ियों को कहे गये अपशब्द

ब्रिसबेन टेस्ट में भारतीय खिलाड़ियों को कहे गये अपशब्द

महाराष्ट्र के मंत्री की शिकायत करने पर भाजपा नेता को मिल रही धमकी

महाराष्ट्र के मंत्री धनंजय मुंडे के खिलाफ चुनाव आयोग के सामने शिकायत करने के बाद भाजपा नेता किरीट सोमैया को धमकियां मिल रही है. ऐसा उन्होंने खुद कहा है. उन्होंने कहा कि धनंजय मुंडे के बेनकाब होने के बाद मुझे अलग-अलग धमकी भरे फोन आ रहे हैं. उन्होंने शरद पवार को सामने से लड़ने की चुनौती दी है.

कर्नाटक के पुणे-बेंगलुरु हाइवे पर भीषण सड़क हादसा, 11 लोगों की मौत, कई घायल

कर्नाटक में बड़ा सड़क हादसा हुआ है. पुणे-बेंगलुरू हाइवे पर गोवा जा रहे पर्यटकों की एक बस दुर्घटनाग्रस्त हो गयी है. इस बस में सवार 11 लोगों की मौत हो गयी है. इसमें कई लोग घायल भी हो गये हैं.

पंजाब इंटरनेशन बॉर्डर पर पाकिस्तानी घुसपैठिए को बीएसएफ ने किया ढेर

पंजाब के अमृतसर जिले में अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवानों ने एक पाकिस्तानी घुसपैठिए को मार गिराया. एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। बीएसएफ के एक अधिकारी ने बताया कि बल ने बृहस्पतिवार की शाम सीमा पर लगी बाड़ के पास कुछ संदिग्ध गतिविधियों को देखा था. अधिकारी ने बताया कि सैनिकों ने रात करीब साढ़े आठ बजे उसे गोली मारी और वह वहीं ढेर हो गया.

दिल्ली के कीर्ति नगर में स्क्रैप गोदाम में लगी आग, दो की मौत

दिल्ली के कीर्ति नगर में एक सक्रैप गोदाम में आग लगने से दो लोगों की मौत हो गयी है. अग्निशमन दल आग बुझाने के प्रयास में जुटा है.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola