Breaking News: गलती से फायर हुए मिसाइल पर कल संसद में बयान देंगे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह
Breaking News Updates : गलती से फायर हुए मिसाइल पर कल संसद में बयान देंगे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह. जम्मू-कश्मीर में एक स्क्रैप दुकान में आज शाम आग लग गयी. आग लगने के बाद दुकान में रखे गैस सिलेंडर में विस्फोट हो गया. इस हादसे में 4 लोगों की मौत हो गयी और 14 लोग घायल हो गये.
जम्मू-कश्मीर में कबाड़ की दुकान में आग लगने के बाद सिलेंडर में विस्फोट, 4 की मौत
जम्मू-कश्मीर में एक स्क्रैप दुकान में आज शाम आग लग गयी. आग लगने के बाद दुकान में रखे गैस सिलेंडर में विस्फोट हो गया. इस हादसे में 4 लोगों की मौत हो गयी और कम से कम 14 लोग घायल हो गये हैं. दुकान में आग शाम को ककरीब 6:15 बजे लगी. जम्मू जोन के एडीजीपी मुकेश सिंह ने यह जानकारी दी है. उन्होंने कहा है कि रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है.
इनकम टैक्स ने ओमैक्स ग्रुप के 45 ठिकानों पर की छापामारी
इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने दिल्ली-एनसीआर, चंडीगढ़, लुधियाना, लखनऊ और इंदौर में ओमैक्स समूह के 45 ठिकानों पर छापामारी की. छापामारी के दौरान 12 करोड़ रुपये नकद जब्त किया गया है. सर्च ऑपरेशन जारी है.
हिजाब विवाद पर कर्नाटक हाईकोर्ट का फैसला कल
हिजाब विवाद पर कर्नाटक हाईकोर्ट कल (15 मार्च 2022) को अपना फैसला सुना सकता है. स्कूल-कॉलेजों में यूनिफॉर्म लागू करने और छात्राओं के हिजाब पहनकर आने पर रोक लगाये जाने के विरोध में जमकर विरोध प्रदर्शन हुए थे. मामला हाईकोर्ट की बड़ी बेंच में विचाराधीन है. मंगलवार को फैसला आने की उम्मीद है.
21 मार्च को देशव्यापी प्रदर्शन, 11 से 17 अप्रैल तक एमएसपी गारंटी सप्ताह- SKM का ऐलान
संयुक्त किसान मोर्चा ने ऐलान किया है कि लखीमपुरी खीरी में हुई घटना के विरोध में 21 मार्च को देश भर में प्रदर्शन किया जायेगा. इसके बाद 11 से 17 अप्रैल के बीच एमएसपी गारंटी सप्ताह मनाया जायेगा. मोर्चा का आरोप है कि सरकार ने आंदोलनरत किसानों से जो वादा किया था, उससे वह मुकर रही है.
केरल में कोरोना संक्रमण के 809 मामले
केरल में पिछले 24 घंटे के दौरान 809 लोग कोरोना से संक्रमित पाये गये हैं. अच्छी खबर यह है कि इस दौरान किसी व्यक्ति की मौत नहीं हुई. राज्य में कोरोना के एक्टिव केस की संख्या 8 हजार से नीचे 7,980 आ गयी है.
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए