Live Updates

Breaking News: दिल्ली में बिना मास्क अब नहीं लगेगा जुर्माना, DDMA ने जारी की एडवाइजरी

Updated:
विज्ञापन

Breaking News Live Updates : रूस यूक्रेन युद्ध का आज 37वां दिन है. इंस्तांबुल में आज फिर शांति वार्ता होगी. रूस के विदेश मंत्री भारत आए हुए हैं. जम्मू-कश्मीर में एक आतंकी ढेर कर दिया गया है. रायगढ़ में ओएनजीसी के प्लांट में भीषण आग लगने की खबर है. आप हमारे साथ बने रहें.

विज्ञापन

दिल्ली में बिना मास्क अब नहीं लगेगा जुर्माना, DDMA ने जारी की एडवाइजरी

दिल्ली: DDMA ने निर्णय लिया है कि सभी लोगों को सार्वजनिक स्थानों पर मास्क पहनने की सलाह दी गई है, हालांकि, इस तरह के अपराध के लिए तत्काल प्रभाव से अगले आदेश तक कोई जुर्माना नहीं लगाया जाएगा.

दिल्ली में पेट्रोल-डीजल की कीमत फिर बढ़ी, 2 अप्रैल को ये होगी कीमत

Petrol Price Hike: दिल्ली में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में शुक्रवार को एक बार फिर बढ़ोतरी की गई है. इस बार दिल्ली में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में 80 पैसे प्रति लीटर पर बढ़ोतरी हुई है. दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 102.61, जबकि डीजल की कीमत प्रति लीटर 93.87 हो गई है. बढ़ोतरी सुबह 6 बजे से प्रभावी होगी.

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद द्विपक्षीय संबंधों को बढ़ावा देने के लिए तुर्कमेनिस्तान पहुंचे

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद तीन दिवसीय दौरे पर शुक्रवार को अश्गाबात पहुंचे. इस दौरान वह तुर्कमेनिस्तान के अपने समकक्ष सेर्डर बर्दीमुहामेदोव से मुलाकात करेंगे और संसाधन संपन्न मध्य एशियाई देश के साथ द्विपक्षीय संबंधों को बढ़ावा देने के तरीकों पर चर्चा करेंगे. यह भारत के राष्ट्रपति की स्वतंत्र तुर्कमेनिस्तान की यह पहली यात्रा है जो तुर्कमेनिस्तान के नए राष्ट्रपति बर्दीमुहामेदोव के पद संभालने के कुछ दिनों बाद हुई है. राष्ट्रपति के आधिकारिक ट्विट हैंडल से ट्वीट किया गया, राष्ट्रपति कोविंद दो देशों की अपनी यात्रा के पहले भाग में अश्गाबात पहुंचे। तुर्कमन परंपरा के अनुसार, राष्ट्रपति को हवाई अड्डे पर बच्चों द्वारा रोटी और नमक की पेशकश की गई.

पीएम मोदी से मिले रूस के विदेश मंत्री, यूक्रेन के साथ युद्ध को लेकर हो सकती है चर्चा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से आज दिल्ली में रूस के विदेश मंत्री ने मुलाकात की. बताया जा रहा है कि यूक्रेन के साथ युद्ध को लेकर चर्चा हो सकती है.

भाजपा मुख्यालय में नेपाल के PM देउबा और BJP अध्यक्ष नड्डा की मुलाकात जारी

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने नेपाल के प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउबा के साथ दिल्ली स्थित भारतीय जनता पार्टी के मुख्यालय में मुलाकात की. जेपी नड्डा ने भाजपा मुख्यालय में नेपाल के प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउबा का स्वागत किया. नेपाल के प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउबा तीन दिन के भारत दौरे पर हैं.

तीन दिवसीय यात्रा पर भारत पहुंचे नेपाल के प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउबा

नेपाल के प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउबा तीन दिवसीय यात्रा के लिए भारत पहुंच गए हैं. सूत्रों के मुताबिक, उनकी यात्रा का मकसद दोनों देशों के बीच के संबंधों को मजबूत करना है. वह 2 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगे. दिल्ली में आधिकारिक मुलाकातों के अलावा नेपाली पीएम वाराणसी भी जाएंगे. बता दें कि जुलाई 2021 में नेपाल का प्रधानमंत्री बनने के बाद देउबा का यह पहला भारत दौरा है. इससे पहले वह चार बार नेपाल के पीएम रहे और हर कार्यकाल में उन्होंने भारत का दौरा किया. वह आखिरी बार 2017 में पीएम के तौर पर भारत आए थे.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola