Live Updates

Breaking News: मुंबई के रे रोड इलाके की झुग्गियों में सिलेंडर फटने से लगी भीषण आग

Updated:
विज्ञापन

Breaking News Latest Updates: बिष्णुपुर में एक समुदाय के 3-4 युवकों द्वारा एक वैन में कथित तौर पर आग लगाने के बाद पूरे मणिपुर राज्य में 5 दिनों के लिए मोबाइल डेटा सेवाएं निलंबित कर दी गई.

विज्ञापन

मुंबई के रे रोड इलाके की झुग्गियों में सिलेंडर फटने से लगी भीषण आग

मुंबई के रे रोड इलाके की झुग्गियों में रविवार रात कथित तौर पर सिलेंडर फटने से आग लग गई है. दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं है. अभी तक किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है. इस बारे में अधिक जानकारी की प्रतिक्षा है.

राज्यसभा के सदस्य सोमवार को उपराष्ट्रपति और सभापति नायडू को विदाई देंगे

उपराष्ट्रपति और राज्यसभा के सभापति एम वेंकैया नायडू को सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अन्य शीर्ष नेताओं की मौजूदगी में उच्च सदन में विदाई दी जाएगी. नायडू बुधवार को पद छोड़ देंगे और उनके उत्तराधिकारी जगदीप धनखड़ 11 अगस्त को पद एवं गोपनीयता की शपथ लेंगे. सूत्रों ने बताया कि मुहर्रम और रक्षा बंधन के कारण मंगलवार और बृहस्पतिवार को सदन की बैठक नहीं होगी.

केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने पहली डोगरी मासिक पत्रिका ‘विज्ञान जात्तरा’ का शुभारंभ किया

केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने जम्मू में पहली डोगरी मासिक पत्रिका ‘विज्ञान जात्तरा’ का शुभारंभ किया. उन्होंने कहा कि मोदी जी का कहना है क्षेत्रीय भाषा में ज्ञान का प्रचार प्रसार जरूरी है. हमारे पास कई उदाहरण हैं कि क्षेत्रीय भाषा में पढ़ कर बच्चे काफी आगे गए हैं.

केंद्रीय मंत्री जी किशन रेड्डी ने कहा, KCR पिछले 8 सालों से प्रशासन में पूरी तरह से रहे फेल

केंद्रीय मंत्री जी. किशन रेड्डी ने कहा कि KCR पिछले 8 सालों से प्रशासन में पूरी तरह से फेल हो रहे हैं. सरकार कर्मचारियों को समय पर वेतन नहीं दे पा रही है. पेट्रोल की सबसे ज्यादा कीमत तेलंगाना में है. तेलंगाना में बीजेपी मजबूत हो रही है. वहां अगले साल होने वाले चुनाव में टीआरएस हारेगी.

मनोनीत उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने एम. वेंकैया नायडू से उनके आवास पर मुलाकात की

मनोनीत उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने निवर्तमान उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू से उनके आवास पर मुलाकात की.

श्रद्धालुओं की संख्या में कमी आने के कारण जम्मू से अमरनाथ यात्रा निलंबित

श्रद्धालुओं की संख्या में भारी कमी आने के कारण रविवार को दूसरे दिन यहां भगवती नगर आधार शिविर से अमरनाथ यात्रा निलंबित रही. अधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि हालांकि, जम्मू कश्मीर के पुंछ जिले में बुड्ढा अमरनाथ मंदिर के दर्शन करने के लिए 378 यात्रियों का नया जत्था आधार शिविर से रवाना हुआ. अमरनाथ गुफा मंदिर के लिए 43 दिवसीय वार्षिक तीर्थयात्रा दो मार्गों से 30 जून को शुरू हुई थी और इसे रक्षा बंधन पर श्रावण पूर्णिमा के दिन 11 अगस्त को खत्म होना है.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola