Breaking News : यूक्रेन में शांति के लिए पोप फ्रांसिस ने की अपील
Breaking News: यूक्रेन जारी है रूस का हमला, खारकीव में एयर स्ट्राइक, इरपिन शहर में भयंकर बमबारी. भारत में बीते 24 घंटों में कोरोना के 5,476 नए मामले, 158 मरीजों की हुई मौत. महिला वर्ल्डकप मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को दिया 245 रनों का टारगेट. देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए आप हमारे साथ बने रहें.
यूक्रेन में शांति के लिए पोप फ्रांसिस ने की अपील
यूक्रेन में शांति के लिए पोप फ्रांसिस ने अपील की है. उन्होंने ट्वीट करके यूक्रेन में शांति के लिए एकसाथ आकर प्रार्थना करने की अपील की है.
दिल्ली में आज आये कोरोना के 249 नये मामले, शून्य मौत
दिल्ली में आज आये कोरोना संक्रमण के 249 नये मामले सामने आये हैं, जबकि सुखद यह है कि किसी भी व्यक्ति की मौत नहीं हुई है.
हरजोत सिंह कल देश लौटेंगे
यूक्रेन में गोलीबारी का शिकार हुए हरजोत सिंह कल देश लौट रहे हैं. इस संबंध में केंद्रीय मंत्री जनरल वीके सिंह ने जानकारी दी है.
जेपी नड्डा पार्टी मुख्यालय में कर रहे हैं महासचिवों के साथ बैठक
भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा पार्टी मुख्यालय में महासचिवों के साथ बैठक कर रहे हैं. अभी बैठक की विस्तृत जानकारी नहीं मिल पायी है.
श्रीनगर में ग्रेनेड अटैक
श्रीनगर के एक मार्केट में आतंकियों ने ग्रेनेड अटैक किया है, जिसमें कई लोग घायल हो गये हैं. पुलिस अधिकारियों ने जानकारी दी है कि घायलों को अस्पताल में भरती कराया गया है.
मैरीकॉम ने विश्व चैंपियशिप और एशियन गेम से नाम वापस लिया
भारतीय बॉक्सर मैरीकॉम ने विश्व चैंपियशिप और एशियन गेम से नाम वापस ले लिया है. मैरीकॉम के इस फैसले की जानकारी बॉक्सिंग फेडरेशन आफ इंडिया ने दी. मैरीकॉम ने युवाओं को मौका देने के लिए यह फैसला किया है.
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए