Breaking News : यूक्रेन में घायल हुए भारतीय छात्र के इलाज का खर्च भारत सरकार उठायेगी

Updated:
विज्ञापन

भारत में चुनावी और होलियाना माहौल है, लेकिन रूस-यूक्रेन युद्ध से विश्व अशांत है. झारखंड और गुजरात में वार्षिक बजट पेश हो गया है. महाराष्ट्र का बजट पेश होना बाकी है. सीबीआई ने नागपुर में रिश्वत लेने के आरोप में एक सीजीएसटी अधिकारी को गिरफ्तार किया है. ताजा अपडेट के लिए आप हमारे साथ बने रहें.

विज्ञापन

भारतीय छात्र के इलाज का खर्च भारत सरकार उठायेगी

यूक्रेन में घायल हुए भारतीय छात्र के इलाज का खर्च भारत सरकार उठायेगी. यह जानकारी आज विदेश मंत्रालय की ओर से दी गयी.

मशहूर क्रिकेटर शेन वार्न का निधन

आस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटर शेन वार्न का आज थाईलैंड में हार्ट अटैक से निधन हो गया. वे 52 साल के थे. उन्होंने विश्व क्रिकेट में मुरलीधरन के बाद सर्वाधिक विकेट लिया है.

भारतीय थल सेना के पूर्व अध्यक्ष जनरल रॉड्रिग्स का निधन

भारतीय थल सेना के पूर्व अध्यक्ष जनरल रॉड्रिग्स का निधन हो गया है, वे 88 वर्ष के थे. थल सेनाध्यक्ष जनरल एम एम नरवणे ने उनके निधन पर शोक जताया है.

पाकिस्तान के एक मस्जिद में हुआ बम विस्फोट, 30 मरे

पाकिस्तान के पेशावर शहर में स्थित एक मस्जिद में जोर बम धमाका हुआ, जिससे यहां 30 लोगों की मौत हो गयी है. विस्तृत खबर की प्रतीक्षा है.

अनिल देशमुख का बयान दर्ज कराने ऑर्थर रोड जेल पहुंचे सीबीआई अधिकारी

महाराष्ट्र: सीबीआई अधिकारी 100 करोड़ रुपये की कथित रंगदारी के मामले में महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख का बयान दर्ज करने आर्थर रोड जेल पहुंचे.

भारत में 24 घंटे के दौरान कोरोना के 6,396 नए मामले दर्ज, 201 की मौत

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से शुक्रवार को जारी आंकड़ों के अनुसार, भारत में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना के 6,396 नए मामले आए. इस दौरान 13,450 लोग कोरोना संक्रमण से मुक्त हुए हैं. हालांकि, कोरोना से देश में करीब 201 लोगों की मौत भी हो गई है. मंत्रालय के अनुसार, गुरुवार की शाम तक देश में कोरोना रोधी टीके की करीब 1,78,29,13,060 खुराक लगाई जा चुकी है.

राजस्थान में सूडानी महिला के शरीर में छिपाकर रखी गई 862 ग्राम हेरोइन बरामद

राजस्व आसूचना निदेशालय (डीआरआई) अधिकारियों द्वारा जयपुर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पिछले महीने 19 फरवरी को शारजहां से एयर अरेबिया के विमान से आई सूडान की महिला नागरिक के शरीर से 88 कैप्सूल में रखी गई 862 ग्राम हेरोइन मिली. जब्त हेरोइन की कीमत छह करोड़ रुपये आंकी गई है. महिला को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. निदेशालय के सूत्रों के अनुसार, राजस्थान में इस तरह की यह पहली बड़ी कार्रवाई है जिसमें महिला के शरीर में कैप्सूल के जरिये छिपाई गई इतनी बड़ी मात्रा में हेरोईन पकड़ी गई है.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola