Breaking News : चिल्ला बार्डर को खोला गया, किसानों के प्रदर्शन के कारण था बंद
Breaking News Live Updates : कोरोना का संक्रमण देश में लगातार फैलता जा रहा है. महाराष्ट्र के बाद दिल्ली (Coronavirus in maharashtra and delhi) में भी कोरोना संक्रमण के मामले लगातार बढ़ रहे हैं. रणबीर कपूर के बाद फिल्म अभिनेत्री आलिया भट्ट भी कोरोना संक्रमित पाई गईं हैं. इधर बंगाल चुनाव(West Bengal Vidhan Sabha Elections 2021) को लेकर सरगर्मी तेज हैं. पुलवामा में सुरक्षाबलों ने एक आतंकी को मार गिराया है. देश और दुनिया की बड़ी खबरों के लिए बनें रहें prabhatkhabar.com के साथ…
हेमंत बिस्वा सरमा पर चुनाव आयोग ने प्रतिबंध लगाया
भाजपा नेता हेमंत बिस्वा सरमा पर चुनाव आयोग ने प्रतिबंध लगा दिया है वे अगले 48 घंटे तक चुनाव प्रचार नहीं कर पायेंगे.
चिल्ला बार्डर को खोला गया, किसानों के प्रदर्शन के कारण था बंद
चिल्ला बार्डर को खोला गया, किसानों के प्रदर्शन के कारण था बंद
रॉबर्ट वाड्रा कोरोना पॉजिटिव, प्रियंका गांधी आइसोलेशन में गयीं
रॉबर्ट वाड्रा कोरोना पॉजिटिव, प्रियंका गांधी आइसोलेशन में गयीं.
प्रियंका गांधी का असम दौरा रद्द
प्रियंका गांधी का असम दौरा रद्द हो गया है. इसकी जानकारी उन्होंने खुद ट्विटर पर दी है. प्रियंका गांधी ने अपने ट्विटर वॉल पर लिखा कि हाल में कोरोना संक्रमण के संपर्क में आने के चलते मुझे अपना असम दौरा रद्द करना पड़ रहा है. मेरी कल की रिपोर्ट नेगेटिव आई है मगर डॉक्टरों की सलाह पर मैं अगले कुछ दिनों तक आइसोलेशन में रहूंगी. इस असुविधा के लिए मैं आप सभी से क्षमाप्रार्थी हूँ। मैं कांग्रेस विजय की प्रार्थना करती हूं.
असम: ईवीएम विवाद के बाद एक मतदान केन्द्र पर पुनर्मतदान के आदेश
चुनाव आयोग ने शुक्रवार को असम के रतबारी विधानसभा क्षेत्र में एक मतदान केन्द्र पर दोबारा मतदान कराने का आदेश दिया. यहां मतदान के बाद जिस वाहन में निर्वाचन अधिकारी ईवीएम को लेकर गए, वह कथित तौर पर भाजपा के एक उम्मीदवार का था.चुनाव आयोग ने एक बयान में कहा कि निर्वाचन अधिकारी और तीन अन्य अधिकारियों को निलंबित कर दिया गया है.
प्रधानमंत्री मोदी ने तमिलनाडु में मदुरै रैली में कहा कि
प्रधानमंत्री मोदी ने तमिलनाडु में मदुरै रैली में कहा कि अन्नाद्रमुक के संस्थापक दिवंगत एम जी रामचंद्रन का समावेशी एवं समृद्ध समाज का दृष्टिकोण हमें प्रेरित करता है.उन्होंने कहा कि कांग्रेस और DMK के पास बात करने के लिए कोई एजेंडा नहीं है लेकिन उन्हें अपने झूठ बोलने पर काबू करना चाहिए क्योंकि लोग बेवकूफ नहीं हैं. कांग्रेस-DMK खुद को तमिल संस्कृति के इकलौते संरक्षक के रूप में दिखाते रहते हैं लेकिन तथ्य कुछ और ही कहते हैं.
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए