ePaper
Live Updates

Breaking News: जस्टिस संजय यादव को इलाहबाद हाईकोर्ट का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया

Updated at : 10 Jun 2021 10:18 PM (IST)
विज्ञापन
Breaking News: जस्टिस संजय यादव को इलाहबाद हाईकोर्ट का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया

Breaking News LIVE update: ब्लैक फंगस संक्रमितों की संख्या बढ़ती जा रही है, बिहार में 513 मरीज तो आंध्र प्रदेश में मिले 1955 मामले. मुंबई के मलाड वेस्ट इलाके में एक इमारत ढह गई. हादसे में 9 लोगों की मौत हो गई है. स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा है कि, पढ़ाई के लिए विदेश जाने वाले छात्रों को कोविशील्ड की दूसरी डोज 28 दिन बाद दी जाएगी. महेश कुमार जैन एक बार फिर आरबीआई के डिप्टी गवर्नर बने हैं. देश-दुनिया की तमाम खबरों के लिए बने रहें prabhatkhabar.com के साथ...

विज्ञापन
Auto-updating every 30s
10:18 PM. 10 Jun 2110:18 PM. 10 Jun

जस्टिस संजय यादव को इलाहबाद हाईकोर्ट का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया

जस्टिस संजय यादव को इलाहबाद हाईकोर्ट का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया

10:18 PM. 10 Jun 2110:18 PM. 10 Jun

महाराष्ट्र में कोरोना संक्रमण के मामले फिर बढ़े आज आये 12,207 नये मामले, 393 लोगों की हुई मौत

महाराष्ट्र में कोरोना संक्रमण के मामले फिर बढ़े आज आये 12,207 नये मामले, 393 लोगों की हुई मौत

8:56 PM. 10 Jun 218:56 PM. 10 Jun

झारखंड में 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा रद्द हुई

झारखंड में 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा रद्द हुई

8:56 PM. 10 Jun 218:56 PM. 10 Jun

बंगाल के बांकुड़ा में नक्सलियों ने साटे पोस्टर

बंगाल के बांकुड़ा में नक्सलियों ने पोस्टर साटे हैं, जिसके बाद जांच चल रही है.

8:56 PM. 10 Jun 218:56 PM. 10 Jun

बोकारो में जब्त अज्ञात सामग्री यूरेनियम नहीं

बोकारो में जब्त अज्ञात सामग्री यूरेनियम नहीं है और ना ही स्वभाव से रेडियोएक्टिव है. यह जानकारी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने दी.

8:56 PM. 10 Jun 218:56 PM. 10 Jun

दिल्ली में पिछले 24 घंटे में सामने आये कोरोना संक्रमण के 305 नये मामले, 44 की मौत

दिल्ली में पिछले 24 घंटे में सामने आये कोरोना संक्रमण के 305 नये मामले, जबकि 44 लोगों की मौत हो गयी है.

8:56 PM. 10 Jun 218:56 PM. 10 Jun

अमित शाह से मिलने पहुंचे योगी आदित्यनाथ

अमित शाह से मिलने पहुंचे योगी आदित्यनाथ, विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की संभावना.

2:46 PM. 10 Jun 212:46 PM. 10 Jun

पिछले साल की तरह ही इस बार भी बिना श्रद्धालुओं के आयोजित की जायेगी पुरी की रथयात्रा

पिछले साल की तरह ही इस बार भी बिना श्रद्धालुओं के आयोजित की जायेगी पुरी की रथयात्रा

2:09 PM. 10 Jun 212:09 PM. 10 Jun

जीएसटी काउंसिल की बैठक

आने वाले 12 जून को जीएसटी काउंसिल की बैठक हो रही है. इस बैठक में कोरोना वैक्सीन के साथ साथ अन्य दवाओं के टैक्स पर भी होगी चर्चा. (टीवी न्यूज)

2:09 PM. 10 Jun 212:09 PM. 10 Jun

सीएम ठाकरे ने  घायलों से की मुलाकात

इमारत हादसे में घायल लोगों से सीएम ठाकरे ने अस्पताल जाकर की मुलाकात

2:09 PM. 10 Jun 212:09 PM. 10 Jun

सीएम ठाकरे ने की घायलों से मुलाकात

मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने इमारत ढहने से घायल हुए लोगों से अस्पताल जाकर मुलाकात की.

2:09 PM. 10 Jun 212:09 PM. 10 Jun

चुनाव आयोग में तीनों चुनाव आयुक्त यूपी वाले

कमाल का संयोग है, चुनाव आयोग में तीनों चुनाव आयुक्त यूपी वाले- राज बब्बर

2:09 PM. 10 Jun 212:09 PM. 10 Jun

ये बहुत दुख की बात

कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे बोले- जितिन ने बदल दिया अपना स्टैंड, ये बहुत दुख की बात

2:09 PM. 10 Jun 212:09 PM. 10 Jun

पीएम मोदी ने पूर्व मुक्केबाज डिंको सिंह के निधन पर जताया दुख

पीएम मोदी ने पूर्व मुक्केबाज डिंको सिंह के निधन पर जताया दुख, कहा- डिंको सिंह खेल के सुपरस्टार

2:09 PM. 10 Jun 212:09 PM. 10 Jun

बीजेपी पर अखिलेश यादव का निशाना

बीजेपी पर अखिलेश यादव ने निशाना साधा है. उन्होंने ट्वीट कर कहा कि, ‘पहिया धंसा है यूपी में, पर दिल्ली के हाथ लगाम

2:09 PM. 10 Jun 212:09 PM. 10 Jun

मेहुल चोकसी डोमिनिका में अवैध अप्रवासी घोषित

डोमिनिका सरकार ने भारत से फरार बिजनेसमैन मेहुल चोकसी को अवैध अप्रवासी घोषित कर दिया है.(टीवी न्यूज)

2:09 PM. 10 Jun 212:09 PM. 10 Jun

तेजी के साथ खुला शेयर बाजार

तेजी के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 202 अंकों की उछाल

2:09 PM. 10 Jun 212:09 PM. 10 Jun

दो गुटों के बीच झड़प

पश्चिम बंगाल के चंदननगर में दो गुटों के बीच झड़प हो गई थी. कथित तौर पर दोनों समूहों द्वारा एक-दूसरे पर ईंटें, पत्थर और कच्चे बम फेंके गए. स्थिति को नियंत्रण में करने के लिए इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है.

2:09 PM. 10 Jun 212:09 PM. 10 Jun

अंतर्राष्ट्रीय बॉक्सर नगंगोम डिंको का निधन

अंतर्राष्ट्रीय बॉक्सर एशियाई खेलों में देश को स्वर्ण पदक दिलाने वाले नगंगोम डिंको का निधन हो गया है. उनके निधन की खबर से खेल जगत में शोक की लहर है. (टीवी न्यूज)

2:09 PM. 10 Jun 212:09 PM. 10 Jun

ब्लैक फंगस संक्रमितों की संख्या बढ़ी

पूरे देश में ब्लैक फंगस का कहर है. बिहार में अब तक इससे 513 लोग संक्रमित हुए हैं. जिनमें 55 लोगों की अब तक मौत हो चुकी है. फलहाल ब्लैक फंगस से संक्रमित 368 लोगों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज किया जा रहा है. नहीं, आंध्र प्रदेश में भी ब्लैक फंगस के 1955 मामले सामने आ चुके हैं. जिनमें 114 मरीजों की जान जा चुकी है.

7:09 AM. 10 Jun 217:09 AM. 10 Jun

मुंबई में भरभरा कर ढह गई 4 मंजिला इमारत

मुंबई के मलाड वेस्ट के मालवानी इलाके में देर रात एक चार मंजिला इमारत भरभरा कर गिर गई. बिल्डिंग गिर जाने से नौ लोगों की मौत हो गई है, जबकि आठ लोग गंभीर रूप से घायल है. सभी घायलों का इलाज बीडीबीए नगर जेनरल हॉस्पिटल में चल रहा है.

7:09 AM. 10 Jun 217:09 AM. 10 Jun

झारखंड में पहली बार वीकेंड लॉकडाउन

झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार ने राज्य में कोरोना संक्रमण की चेन को तोड़ने के उद्देश्य से 7वीं बार मिनी लॉकडाउन बढ़ाया है. अब राज्य में आगामी 17 जून की सुबह 6 बजे तक तक मिनी लॉकडाउन जारी रहेगा. इस दौरान वीकेंड लॉकडाउन भी लगाया है, वहीं पूर्वी सिंहभूम जिले को छोड़ राज्य के अन्य सभी जिलों में दुकानों के खोले रखने के समय में बदलाव किया है. दूसरी ओर, कई चीजों में छूट भी दी गयी है.

7:09 AM. 10 Jun 217:09 AM. 10 Jun

कानपुर हादसे में मरने वालों की संख्या 18 हुई

कानपुर हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़कर 18 हो गयी है. सचेंडी में हुए हादसे में एक और घायल के दम तोड़ दिया है. वहीं, पोस्टमार्टम के बाद सभी शव का बिठूर घाट पर अंतिम संस्कार किया गया.

7:09 AM. 10 Jun 217:09 AM. 10 Jun

सरकार किसान संगठनों से बातचीत को तैयार

केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा है कि सरकार किसानों से बातचीत को फिर से शुरू करने के लिए तैयार है. इसके अलावा उन्होंने किसान संगठनों से तीनों कृषि कानूनों के प्रावधानों में क्या आपत्ति है बताने को कहा है. बता दें. इससे पहले सरकार और किसान यूनियनों के बीच 11 दौर की बातचीत हो चुकी है. लेकिन किसी बातचीत का कोई नतीजा नहीं निकला है.

7:09 AM. 10 Jun 217:09 AM. 10 Jun

Posted by: Pritish Sahay

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola