Live Updates

Breaking News : TCS के संस्थापक एफसी कोहली का निधन

Updated:
विज्ञापन

Breaking News LIVE : कृषि कानूनों (Farm bill 2020, Agri laws 2020, new farm laws 2020) के खिलाफ एक बार फिर किसान विरोध पर उतर आये हैं. दिल्ली चलो (Delhi chalo) कार्यक्रम के तहत आज दिल्ली में किसानों (Farmers protest at delhi)व्यापक पैमाने पर प्रदर्शन करेंगे. इसके साथ ही नये श्रम कानूनो (New labour laws) के तहत विभिन्न मजदूर संगठन हड़ताल (Labour Strike) पर रहेंगे. साइक्लोन निवार के (Cyclone Nivar) कारण दक्षिण भारत में तटीय शहरों में जोरदार बारिश शुरू हो गयी है. वहीं कांग्रेस नेता अहमद पटेल (Ahmed Patel) का आज भरूच में अंतिम संस्कार किया गया. इधर देश के कई शहरों में कोरोना संक्रमण के मामले फिर से बढ़ रहे हैं. हर बडी खबर के लिए बनें रहें prabhatkhabar. com के साथ…

विज्ञापन

TCS के फाउंडर एफसी कोहली का 96 साल की उम्र में निधन

TCS के फाउंडर एफसी कोहली का 96 साल की उम्र में निधन. उन्होंने एमआईटी से मास्टर्स की डिग्री ली थी.

आय से अधिक संपत्ति के मामले में यूपी के पूर्व मंत्री गायत्री प्रजापति के खिलाफ एफआईआर

आय से अधिक संपत्ति के मामले में यूपी के पूर्व मंत्री गायत्री प्रजापति के खिलाफ एफआईआर

श्रीनगर में आतंकी हमला, दो जवान शहीद

श्रीनगर के बाहरी इलाके परिम्पुरा में बृहस्पतिवार को त्वरित प्रतिक्रिया दल (क्यूआरटी) पर आतंकवादियों के हमले में दो सुरक्षाकर्मियों की मौत हो गई. पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि आतंकवादियों ने परिम्पुरा इलाके के खुशीपुरा में सुरक्षा बलों पर गोलियां चलाईं.

रोशनी घोटाला मामले में ताजमोइउद्दीन को सीबीआई ने हिरासत में लिया

रोशनी घोटाला मामले में जम्मू-कश्मीर के पूर्व मंत्री और कांग्रेस नेता ताजमोइउद्दीन को सीबीआई ने हिरासत में लिया

सीटू के कार्यकर्ताओं ने बनायी मानव श्रृंखला

केरल: सेंटर ऑफ इंडियन ट्रेड यूनियन्स (सीटू) के कार्यकर्ता कोच्चि में एक मानव श्रृंखला बनायी. जो केंद्र के नए श्रम और खेत कानूनों के खिलाफ आज उनकी देशव्यापी हड़ताल का हिस्सा है.

प्रदर्शनकारियों ने किया पथराव

शंभू सीमा (पंजाब-हरियाणा सीमा) पर प्रदर्शनकारियों ने पथराव किया. जबकि पुलिस ने किसानों की भीड़ को तितर बितर करने के लिए आंसु गैस के गोले दागे.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola