Breaking News: पैगंबर को लेकर टिप्पणी के विरोध में किश्तवाड़ में दुकानें बंद, वकीलों की हड़ताल

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Breaking News Today : नूपुर शर्मा द्वारा पैगंबर मोहम्मद को लेकर की गयी कथित ‘अपमानजनक’ टिप्पणी के विरोध में आहूत हड़ताल के कारण जम्मू-कश्मीर के सांप्रदायिक रूप से संवदेनशील किश्तवाड़ में बुधवार को जनजीवन प्रभावित हुआ. रिजर्व बैंक ने कर्नाटक के मुधोल सहकारी बैंक लिमिटेड का लाइसेंस रद्द कर दिया है.

विज्ञापन

आरबीआई ने कर्नाटक स्थित मुधोल सहकारी बैंक का लाइसेंस रद्द किया

रिजर्व बैंक ने कर्नाटक के बगलकोट में स्थित मुधोल सहकारी बैंक लिमिटेड का लाइसेंस रद्द कर दिया है. आदेश बुधवार से प्रभावी है. इसके साथ ही मुधोल सहकारी बैंक को जमाओं के पुनर्भुगतान और ताजा नकदी लेने से भी रोक दिया गया है. भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने बुधवार को लाइसेंस रद्द करने की घोषणा करते हुए कहा कि बैंक के पास पर्याप्त पूंजी और आय की संभावनाएं नहीं हैं. आरबीआई ने यह भी कहा कि बैंक अपनी वर्तमान वित्तीय स्थिति के साथ अपने वर्तमान जमाकर्ताओं को पूरा भुगतान करने में असमर्थ होगा.

पैगंबर को लेकर टिप्पणी के विरोध में किश्तवाड़ में दुकानें बंद, वकीलों की हड़ताल

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की निलंबित नेता नूपुर शर्मा द्वारा पैगंबर मोहम्मद को लेकर की गयी कथित ‘अपमानजनक’ टिप्पणी के विरोध में आहूत हड़ताल के कारण जम्मू-कश्मीर के सांप्रदायिक रूप से संवदेनशील किश्तवाड़ में बुधवार को जनजीवन प्रभावित हुआ. पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि हड़ताल शांतिपूर्ण रही और इस दौरान किसी अप्रिय घटना की जानकारी नहीं मिली. किश्तवाड़ स्थित जामिया मस्जिद के प्रबंधन द्वारा आहूत इस हड़ताल का स्थानीय बार एसोसिएशन ने समर्थन किया.

कांग्रेस ने महासचिवों और प्रदेश अध्यक्षों की बैठक बुलायी

कांग्रेस पार्टी ने अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिवों और प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्षों की बैठक बुलायी है. बैठक गुरुवार को होगी.

दिल्ली पुलिस का उपनिरीक्षक रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार

सीबीआई ने कथित तौर पर 15,000 रुपये की रिश्वत लेने को लेकर दिल्ली पुलिस के एक उपनिरीक्षक को गिरफ्तार किया है. अधिकारियों ने बताया कि किशनगढ़ थाने में उपनिरीक्षक के तौर पर कार्यरत मयंक यादव के बारे में सीबीआई को यह शिकायत मिली थी कि उसने एक मामले में शिकायतकर्ता के बेटे को गिरफ्तार नहीं करने के लिए रिश्वत मांगी है. इस मामले की जांच उपनिरीक्षक ही कर रहा था.

एआर रहमान भारत-ब्रिटेन सांस्कृतिक प्लेटफॉर्म के एम्बेसडर नामित

संगीतकार एआर रहमान को ब्रिटिश काउंसिल के ‘इंडिया-यूके टूगेदर कल्चर सीजन’ का एम्बेसडर नामित किया गया है, जिसका उद्देश्य उभरते कलाकारों के बीच संबंधों को बढ़ावा देना है. ब्रिटिश काउंसिल (इंडिया) की निदेशक बारबरा विकहेम ने भारत की स्वतंत्रता की 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर मंगलवार को आधिकारिक रूप से यहां ‘सीजन ऑफ कल्चर’ की शुरुआत की.

पूर्वी ईरान में पटरी से उतरी ट्रेन, 21 व्यक्तियों की मौत, 47 घायल

पूर्वी ईरान में बुधवार तड़के एक यात्री ट्रेन के एक ‘एक्स्कवेटर’ से टकराकर पटरी से उतरने से कम से कम 21 यात्रियों की मौत हो गयी और 47 अन्य घायल हो गये. अधिकारियों के अनुसार, सरकारी इस्लामिक रिपब्लिक रेलवे द्वारा संचालित ट्रेन तेहरान से लगभग 550 किलोमीटर दक्षिण-पूर्व स्थित ताबास से यज़्द शहर जा रही थी. इस ट्रेन में 350 व्यक्ति सवार थे.

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola