Breaking News: मैड्रिड के एक मकान में विस्फोट के बाद 17 लोग घायल, दो लापता
Breaking News LIVE Today: देशभर में बीते 24 घंटे में कोरोना वायरस के 3545 नए मामले सामने आए हैं. बीजेपी नेता तेजिंदर बग्गा को पंजाब पुलिस ने किया गिरफ्तार. कोलकाता में लटकी मिली बीजेपी नेता की बॉडी, हत्या का लग रहा है आरोप. ताजा खबरों के लिए आप हमारे साथ बने रहें.
दिल्ली में नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म, फैक्टरी मालिक समेत तीन गिरफ्तार
दिल्ली के नरेला इलाके में पेशे से श्रमिक 15 वर्षीय किशोरी से नियोक्ता समेत तीन लोगों द्वारा कथित रूप से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है. दिल्ली पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है. आरोपियों की पहचान टिकरी कैंप निवासी नरेंदर (40), मोहित (22) और परविंदर (30) के रूप में हुई है, दोनों नरेला निवासी हैं. यह घटना बुधवार रात की है. पुलिस ने बताया कि शुक्रवार सुबह करीब आठ बजे उन्हें नरेला औद्योगिक क्षेत्र थाने में डीएसआईआईडीसी नरेला की किसी फैक्टरी में एक नाबालिग लड़की से दुष्कर्म की सूचना मिली. एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि पीड़िता को कथित तौर पर कुछ नशीला पदार्थ मिलाकर कोला पिलाया गया और उसे ऊपरी मंजिल के एक कमरे में ले जाया गया, जहां आरोपियों ने बारी-बारी से उससे दुष्कर्म किया.
मैड्रिड के एक मकान में विस्फोट के बाद 17 लोग घायल, दो लापता
मध्य मैड्रिड में शुक्रवार को एक चार मंजिला आवासीय इमारत में विस्फोट हो गया, जिसमें कम से कम 17 लोग घायल हो गए. आपातकालीन सेवाकर्मियों ने बताया वे लापता हुए दो अन्य लोगों की तलाश कर रहे हैं. मैड्रिड शहर द्वारा जारी किए गए वीडियो में पैरा मेडिकलकर्मियों को सलामांका के पड़ोस में घटनास्थल पर घायलों की देखभाल करते हुए दिखाया गया है. पुलिस और अग्निशामकों ने कांच और मलबे से भरी सड़कों को बंद कर दिया था. विस्फोट के बाद क्षेत्र के कुछ हिस्सों में धुएं के गुबार फैल गया.
दिल्ली में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना के 1,656 नए मामले दर्ज
दिल्ली में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना के 1,656 नए मामले सामने आए हैं. इस दौरान 1,306 लोग डिस्चार्ज हुए और कोरोना से किसी की मौत नहीं हुई है. कुल सक्रिय मामलों की संख्या 6,096 तक पहुंच गई है.
बंगाल : भाजयुमो कार्यकर्ता का सेना के कमांड अस्पताल में होगा पोस्टमार्टम
पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) कार्यकर्ता अर्जुन चौरसिया के शव का पोस्टमार्टम सेना के कमांड अस्पताल में होगा. कलकत्ता हाईकोर्ट ने अर्जुन की मां की मांग पर यह आदेश जारी किया है.
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए