Breaking News: हर्ष मर्डर केस में एनआईए ने छापामारी कर 10 लोगों को किया गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

Breaking News updates : मुंबई की पूर्व महापौर किशोरी पेडनेकर को जान से मारने की धमकी दी गई है. राजस्थान में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने घूसखोरी मामले में अधिशासी अभियंता को गिरफ्तार किया है. ताजा खबरों के लिए आप हमारे साथ बने रहें.

विज्ञापन

उद्धव ठाकरे ने एकनाथ शिंदे और देवेंद्र फडणवीस को को शुभकामनाएं दीं

उद्धव ठाकरे ने महाराष्ट्र के नये मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और डिप्टी चीफ मिनिस्टर देवेंद्र फडणवीस को शुभकामनाएं दी हैं. ठाकरे ने कहा है कि उम्मीद करता हूं कि दोनों मिलकर महाराष्ट्र में बेहतर काम करेंगे.

हर्ष मर्डर केस में एनआईए ने छापामारी कर 10 लोगों को किया गिरफ्तार

बजरंग दल के कार्यकर्ता हर्ष मर्डर केस में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने कर्नाटक के शिवमोगा जिले में 13 जगहों पर छापामारी की. 4 संदिग्धों के ठिकानों पर छापामारी करके एनआईए ने 10 लोगों को गिरफ्तार किया है. एनआईए ने यह जानकारी दी है.

‘टेक होम राशन’ कार्यक्रम को अधिक सशक्त बनाने की जरूरतः नीति आयोग

नीति आयोग के उपाध्यक्ष सुमन के बेरी ने बृहस्पतिवार को कहा कि समयबद्ध ढंग से पौष्टिकता लक्ष्य को हासिल करने के लिए राशन घर ले जाने वाले ‘टेक होम राशन’ कार्यक्रम को अधिक सशक्त करने की जरूरत है. ‘टेक होम राशन’ कार्यक्रम के तहत छह से 36 महीने की उम्र वाले बच्चों और गर्भवती महिलाओं और दुग्धपान कराने वाली महिलाओं को घरेलू इस्तेमाल के लिए पौष्टिक राशन मुहैया कराया जाता है.

मई में बुनियादी उद्योगों का उत्पादन 18.1 प्रतिशत बढ़ा, 13 महीने में सबसे ज्यादा

आठ बुनियादी उद्योगों का उत्पादन मई, 2022 के दौरान एक साल पहले के समान महीने की तुलना में 18.1 प्रतिशत बढ़ा है. बृहस्पतिवार को जारी आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, पिछले 13 महीने में इसमें सबसे अधिक वृद्धि हुई है. अप्रैल, 2022 में कोयला, कच्चा तेल, प्राकृतिक गैस, रिफाइनरी उत्पाद, उर्वरक, इस्पात, सीमेंट और बिजली जैसे आठ बुनियादी क्षेत्रों के उत्पादन में 9.3 प्रतिशत की वृद्धि हुई थी.

अग्निपथ योजना के तहत वायुसेना को मिले सात दिनों में 2.72 लाख आवेदन

भारतीय वायुसेना को पंजीकरण प्रक्रिया शुरू होने के हफ्ते भर के अंदर अग्निपथ भर्ती योजना के तहत 2.72 लाख आवेदन मिले हैं. रक्षा मंत्रालय ने बताया कि सोमवार को 94,281 आवेदन आये थे. पंजीकरण प्रक्रिया 24 जून को शुरू हुई थी. 14 जून को इस योजना की घोषणा किये जाने के बाद करीब एक सप्ताह तक कई राज्यों में हिंसक प्रदर्शन हुआ था और विभिन्न विपक्षी दलों ने इसे वापस लेने की मांग की थी. रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता भारत भूषण ने ट्विटर पर लिखा, ‘अब तक 2,72,000 संभावित अग्निवीरों ने अग्निपथवायु डॉट सीडीएसी डॉट इन पर अपना पंजीकरण करवाया है और वायुसेना में शामिल होने के लिए इस चयन प्रक्रिया से गुजरने की अपनी मंशा जतायी है.’

सिंगापुर के तीन उपग्रह सफलतापूर्वक निर्धारित कक्षा में स्थापित

इसरो ने एक सप्ताह के भीतर अपने दूसरे सफल मिशन में तीन विदेशी उपग्रहों को बृहस्पतिवार को यहां प्रक्षेपण स्थल से सटीक तरीके से कक्षा में स्थापित किया. पीएसएलवी सी-53 भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) की व्यावसायिक शाखा ‘न्यूस्पेस इंडिया लिमिटेड’ (एनएसआईएल) का दूसरा विशेष वाणिज्यिक मिशन है. उसने 23 जून को संचार उपग्रह जीसैट-24 का फ्रेंच गुयाना (दक्षिण अमेरिका) के कोउरू से सफल प्रक्षेपण किया था. बृहस्पतिवार को चार स्तर वाले 44.4 मीटर लंबे पीएसएलवी-सी53 ने सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र के दूसरे लॉन्च पैड से उड़ान भरी और सिंगापुर के तीन उपग्रहों- डीएस-ईओ, न्यूएसएआर और स्कूब-1 को निर्धारित कक्षा में स्थापित किया.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola