Breaking News: रिजर्व बैंक ने पंजाब एंड सिंध बैंक पर 27.5 लाख रुपये का जुर्माना लगाया
Breaking News Today : रिजर्व बैंक ने पंजाब एंड सिंध बैंक पर 27.5 लाख रुपये का जुर्माना लगाया. आज राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उत्तर प्रदेश के दौरे पर रहे. प्रधानमंत्री ने उत्तर प्रदेश को 80 हजार करोड़ रुपये की सौगात दी. आप हमारे साथ बने रहें.
रिजर्व बैंक ने पंजाब एंड सिंध बैंक पर 27.5 लाख रुपये का जुर्माना लगाया
भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने शुक्रवार को कहा कि उसने पंजाब एंड सिंध बैंक पर ‘बाह्य मानक-आधारित’ ब्याज से जुड़े कर्ज के मामले में जारी कुछ निर्देशों का पालन न करने को लेकर 27.5 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है. आरबीआई ने कहा कि पंजाब एंड सिंध बैंक की एक सांविधिक जांच में निर्देशों का पालन नहीं किये जाने का पता चला. बैंक को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था.
ईयू ने रूसी अधिकारियों को निशाना बनाते हुए नयी पाबंदियां लगायीं
यूरोपीय यूनियन ने कहा है कि उसने यूक्रेन में अत्याचार से जुड़े रूसी सैन्य अधिकारियों को निशाना बनाते हुए नये प्रतिबंध लगाये हैं, जिनमें बूचा में युद्ध अपराध और मारियुपोल की घेराबंदी के आरोपी आला अफसर शामिल हैं. ईयू ने 65 लोगों की संपत्ति पर रोक लगा दी है और उनकी यात्रा पर भी प्रतिबंध लगाया है.
दिल्ली में कोविड-19 के 345 मामले सामने आये
दिल्ली में शुक्रवार को कोविड-19 के 345 नये मामले सामने आये, जबकि मौत का कोई मामला सामने नहीं आया. संक्रमण दर 1.88 प्रतिशत रही. दिल्ली के स्वास्थ्य विभाग द्वारा साझा किये गये आंकड़ों में यह जानकारी दी गयी है. इसके साथ ही दिल्ली में कोरोनावायरस से संक्रमित लोगों की कुल संख्या बढ़कर 19,07,982 हो गयी.
‘आप’ के उम्मीदवार सीचेवाल, साहनी पंजाब से राज्यसभा के लिए निर्विरोध चुने गये
राज्यसभा चुनाव में पंजाब से आम आदमी पार्टी (आप) के उम्मीदवारों पर्यावरणविद बलबीर सिंह सीचेवाल और उद्यमी एवं सामाजिक कार्यकर्ता विक्रमजीत सिंह साहनी को निर्विरोध चुन लिया गया है. शुक्रवार को नामांकन पत्र वापस लेने का आखिरी दिन था. नामांकन पत्र वापसी के अंतिम दिन अपराह्न तीन बजे तक किसी भी उम्मीदवार ने नाम वापस नहीं लिया. पंजाब विधानसभा के निर्वाचन अधिकारी सह सचिव सुरिंदर पाल ने बताया कि सीचेवाल और साहनी दोनों को निर्विरोध विजेता घोषित किया गया है. ‘आप’ ने राज्यसभा की दो सीटों के लिए सीचेवाल और साहनी को नामित किया था. पंजाब से राज्यसभा सदस्यों अंबिका सोनी (कांग्रेस) और बलविंदर सिंह भुंडर (शिरोमणि अकाली दल) का कार्यकाल चार जुलाई को समाप्त होगा.
EPF Interest Rate: 2021-22 के लिए 8.1 फीसदी ब्याज दर को सरकार ने दी मंजूरी
कर्मचारी भविष्य निधि (EPF) के तहत सरकार ने वित्त वर्ष 2021-22 के लिए 8.1 फीसदी ब्याज दर को मंजूरी दे दी है. इस संबंध में कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) की ओर से शनिवार को अधिसूचना भी जारी कर दी गयी.
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए