Breaking News: मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेश और बिहार में एनआईए की छापेमारी, जेएमबी के छह सदस्य गिरफ्तार
Breaking News Today : राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) ने बुधवार को मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेश और बिहार में 6 स्थानों पर छापेमारी कर प्रतिबंधित संगठन जमात-उल-मुजाहिदीन बांग्लादेश (जेएमबी) के छह सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह 16, 17 जून को जम्मू-कश्मीर में रहेंगे.
मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेश और बिहार में एनआईए की छापेमारी, जेएमबी के छह सदस्य गिरफ्तार
राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) ने बुधवार को मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेश और बिहार में 6 स्थानों पर छापेमारी कर प्रतिबंधित संगठन जमात-उल-मुजाहिदीन बांग्लादेश (जेएमबी) के छह सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है. अधिकारियों ने यह जानकारी दी. मध्यप्रदेश के भोपाल में 4 स्थानों पर और बिहार के कटिहार व उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में एक-एक स्थान पर छापेमारी की गयी. एनआईए के एक प्रवक्ता ने कहा कि भोपाल के एक घर से तीन अवैध बांग्लादेशी प्रवासियों सहित जेएमबी के छह सक्रिय कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया.
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह दो दिन की यात्रा पर जम्मू-कश्मीर जायेंगे
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह 16 और 17 जून को दो दिन की यात्रा पर जम्मू-कश्मीर जायेंगे. इस दौरान वह सेना के जवानों से संवाद करेंगे. राजनाथ सिंह का सीमावर्ती पोस्ट पर जाने का भी कार्यक्रम है.
धनशोधन मामला: ईडी ने राहुल गांधी को चौथी बार 17 जून को पूछताछ के लिए बुलाया
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने नेशनल हेराल्ड धनशोधन मामले में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी को शुक्रवार को चौथी बार पूछताछ के लिए तलब किया है. अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी. उन्होंने कहा कि कांग्रेस सांसद ने बृहस्पतिवार के लिए छूट मांगी, जिसकी अनुमति दे दी गयी. आज बुधवार को पूछताछ पहले ही आठ घंटे से अधिक समय से जारी है और इसके जल्द ही समाप्त होने की उम्मीद है. गांधी (51) मध्य दिल्ली के एपीजे अब्दुल कलाम रोड स्थित ईडी मुख्यालय में पूर्वाह्न करीब 11:35 बजे अपने ‘जेड प्लस’ श्रेणी के अपने सीआरपीएफ सुरक्षा दस्ते के साथ पहुंचे.
हार्दिक पंड्या को मिली कप्तानी, आयरलैंड के खिलाफ टीम का बीसीसीआई ने किया ऐलान
आयरलैंड के खिलाफ दो मैचों की टी20 सीरीज के लिए बीसीसीआई ने टीम का ऐलान कर दिया है. हार्दिक पंड्या को टीम का कप्तान बनाया गया है. टीम इस प्रकार है: हार्दिक पंडया (कप्तान), भुवनेश्वर कुमार (उप-कप्तान), इशान किशन, रुतुराज गायकवाड, संजू सैमसन, सूर्यकुमार यादव, वेंकटेश अय्यर, दीपक हुडा, राहुल त्रिपाठी, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), युजवेंद्र चहल, अक्षर पटेल, रवि विश्नोई, हर्षल पटेल, अवेश खान, अर्शदीप सिंह और उमरान मलिक.
महाराष्ट्र में फिर बेकाबू हो रहा कोरोनावायरस, 24 घंटे में मिले 4024 नये मामले, 2 की मौत
महाराष्ट्र में कोरोनावायरस का संक्रमण फिर बेकाबू होता दिख रहा है. पिछले 24 घंटे के दौरान राज्य में चार हजार से अधिक नये मामले दर्ज किये गये हैं. इस दौरान दो लोगों की मौत भी हुई है. राज्य में एक्टिव केस की संख्या बढ़कर 19,261 हो गयी है. बीजे मेडिकल कॉलेज पुणे की ताजारिपोर्ट के मुताबिक 4 मरीजों में बीए.5 वैरिएंट की पुष्टि हुई है.
दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे हैं कोरोना के मामले, 1375 नये मामले सामने आये
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में कोरोनावायरस के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं. पिछले 24 घंटे के दौरान दिल्ली में 1375 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई. एक्टिव केस की संख्या बढ़कर 3,643 हो गयी है. पॉजिटिविटी रेट बढ़कर 7.01 फीसदी हो गयी है.
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए