Live Updates

Breaking News: राजस्थान के जयपुर, अलवर और दौसा जिलों में इंटरनेट अब भी बंद

Updated:
विज्ञापन

Breaking News updates : नूपुर शर्मा पर उच्चतम न्यायालय की टिप्पणी के बाद केंद्र सरकार पर राहुल गांधी ने गंभीर आरोप लगाये. राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर देश में गुस्सा और नफरत का माहौल बनाने का आरोप लगाया. कहा कि कांग्रेस ने समुदायों को जोड़ा. ताजा अपडेट खबरों के लिए आप हमारे साथ बने रहें.

विज्ञापन

शिवसेना सांसद संजय राउत ईडी के समक्ष पेश हुए, करीब 10 घंटे बाद बाहर निकले

शिवसेना नेता संजय राउत शुक्रवार को धनशोधन के मामले में अपना बयान दर्ज कराने के लिए यहां प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के समक्ष पेश हुए और 10 घंटे से अधिक समय बाद बाहर निकले. राउत पूर्वाह्न करीब साढ़े 11 बजे दक्षिण मुंबई में बलार्ड एस्टेट स्थित ईडी कार्यालय पहुंचे. उन्हें रात करीब 10 बजे वहां से बाहर निकलते देखा गया. केंद्रीय एजेंसी के कार्यालय के बाहर बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों की तैनाती की गयी थी, क्योंकि वहां पर बड़ी संख्या में शिवसेना के कार्यकर्ता मौजूद थे. ईडी कार्यालय तक जाने वाली सड़कों पर अवरोधक लगाये गये थे.

जेपी नड्डा ने भाजपा महासचिवों के साथ की बैठक

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने 2 और 3 जुलाई को तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद में होने वाली राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक से पहले पार्टी के महासचिवों के साथ शुक्रवार को बैठक की.

राजस्थान के जयपुर, अलवर और दौसा जिलों में इंटरनेट अब भी बंद

राजस्थान के जयपुर, अलवर और दौसा जिलों में इंटरनेट सेवा अब भी बंद है. जयपुर डिवीजन के कम���श्नर ने कहा है कि सुरक्षा, कानून व्यवस्था एवं लोगों की सुरक्षा के मद्देनजर अगले 24 घंटे तक इन जिलों में इंटरनेट सेवा को बंद रखने का फैसला किया गया है. कहा गया है कि कल यानी 2 जुलाई की शाम 5:30 बजे तक इंटरनेट सेवा ठप रहेगी.

बहुत बड़े नेता हैं उद्धव ठाकरे, उनके खिलाफ कुछ नहीं बोलेंगे- दीपक केसरकर

उद्धव ठाकरे बहुत बड़े नेता हैं. हम उनके खिलाफ कुछ नहीं बोलेंगे. सही वक्त आने पर हम उनसे बात करेंगे. जब हम मिलेंगे, तो गलतफहमियां दूर हो जायेंगी. एकनाथ शिंदे गुट के शिवसेना विधायक दीपक केसरकर ने गोवा में शुक्रवार को यह बात कही.

तमिलनाडु में कोरोना के 2,385 नये मामले

तमिलनाडु में कोरोना के 2,385 नये मामले सामने आये हैं. पिछले 24 घंटे के दौरान 1,321 लोग स्वस्थ हुए हैं. इस दौरान कोरोना के संक्रमित किसी व्यक्ति की मौत नहीं हुई है. राज्य में कोरोना के कुल मामले बढ़कर 12,158 हो गये हैं. राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने यह जानकारी दी है.

राष्ट्रपति चुनाव में अकाली दल करेगा द्रौपदी मुर्मू का समर्थन

अकाली दल ने राष्ट्रपति चुनाव में एनडीए की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू का समर्थन करने का ऐलान किया है. शिरोमणि अकाली दल के प्रमुख सुखबीर सिंह बादल ने कहा कि उनकी पार्टी कभी उस कांग्रेस के साथ नहीं जायेगी, जिसने सिख समुदाय का नरसंहार किया.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola