Live Updates

Breaking News: मिजोरम के चम्फाई में महसूस किये गये भूकंप के झटके, 4.4 रही तीव्रता

Updated:
विज्ञापन

Breaking News Latest Updates : आज कारगिल विजय दिवस की 23वीं वर्षगांठ मनाई जा रही है. देश में भारत के वीर सपूतों को सम्मान और शहीदों को नमन किया जा रहा है. ओडिशा विधानसभा ने प्रस्ताव पारित कर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को बधाई दी. गुजरात के भावनगर में जहरीली शराब पीने से 19 लोगों की मौत हो गई है.

विज्ञापन

मिजोरम के चम्फाई में भूकंप के झटके

पश्चिम मिजोरम के चम्फाई में भूकंप के झटके महसूस किये गये, नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के मुताबिक 4.4 रही भूकंप की तीव्रता.

नागालै‍ंड में BJP-NDPP मिलकर लड़ेंगे चुनाव

नागालैंड में बीजेपी नेशनलिस्ट डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव पार्टी (NDPP) के साथ मिलकर अगले साल विधानसभा का चुनाव लड़ेगी. असम के सीएम और भाजपा नेता हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि एनडीडीपी 40 सीटों पर और बीजेपी 20 सीटों पर चुनाव लड़ेंगे.

पूछताछ के बाद ED कार्यालय से बाहर निकली सोनिया

कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्षा सोनिया गांधी नेशनल हेराल्ड मामले में पूछताछ के बाद प्रवर्तन निदेशालय (ED) के कार्यालय से बाहर निकल गई हैं. वहीं, सूत्रों के हवाले से खबर है कि नेशनल हेराल्ड मामले में कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी को ईडी के सामने कल फिर पेश होने को कहा गया है.

हथियार खरीद के प्रस्तावों को मंजूरी

देश रक्षा क्षेत्र को और मजबूत करने की कवायद में लगा है. इसी कड़ी में रक्षा मंत्रालय ने 28 हजार 7 सो 32 करोड़ रुपये के हथियार खरीद के प्रस्तावों को मंजूरी दे दी है.

बीजेपी पर AAP का हमला

आम आदमी पार्टी ने बीजेपी पर हमला किया है. आप ने कहा है कि दिल्ली में नकली शराब पर प्रतिबंध से बीजेपी बौखला गई है. आप ने पूछा कि गुजरात में नकली शराब का धंधा किसके संरक्षण में चल रहा है. करोड़ों रुपये का हिस्सा सरकार को पहुंचता है, तभी अवैध शराब का धंधा चलता है. दिल्ली में केजरीवाल सरकार ने नकली शराब के धंधे पर प्रतिबंध लगा दिया इसलिए BJP नई आबकारी नीति का विरोध कर रही है.

कल सुबह 11 बजे तक के लिए राज्यसभा स्थगित

विपक्ष के भारी हंगामे और शोर-शराबे के बीच राज्यसभा की कार्यवाही कल सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई है.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola