Live Updates

Breaking News : हाथरस के मामले पर बोलीं सोनिया गांधी- ये कैसी सरकार

Updated:
विज्ञापन

Breaking News LIVE : Babri Masjid विध्वंस मामले में ((Demolition of the Babri Masjid) ) अदालत का फैसला आ गया है. CBI की विशेष अदालत ने बुधवार को सभी आरोपियों को बरी कर दिया है. दुनियाभर में अब तक Coronavirus से 33,511,752 लोग संक्रमित हो चुके हैं. Bihar Election 2020 को लेकर सरगर्मी तेज है. Hathras gangrape victim का पुलिस ने भारी विरोध के बावजूद अंतिम संस्कार करा दिया. हर बडी खबर के लिए बनें रहें prabhatkhabar.com के साथ…

विज्ञापन

हाथरस के मामले पर बोलीं सोनिया गांधी- ये कैसी सरकार 

उस बच्ची को अनाथों की तरह पुलिस के ज़ोर से जला दिया गया. ये कैसा न्याय है? ये कैसी सरकार है? आपको लगता है कि आप कुछ भी कर लेंगे और देश देखता रहेगा? बिलकुल नहीं ! देश बोलेगा अन्याय के खिलाफ। मैं कांग्रेस की तरफ से हाथरस पीड़ित परिवार के न्याय की मांग के साथ खड़ी हूं

महाराष्ट्र में लॉकडाउन 31 अक्टूबर तक बढ़ाया गया

महाराष्ट्र सरकार ने लॉकडाउन को और आगे बढ़ाने का फैसला लिया है. राज्य में 31 अक्टूबर तक के लिए लॉकडाउन को बढ़ा दिया गया है. इस बीच राहत की खबर भी है 5 अक्टूबर से 50 फीसदी क्षमता के साथ होटल्स, फूड कोर्ट्स, रेस्त्रां और बार को खोलने की अनुमति भी दी जायेगी.

हाथरस पीड़िता के परिवार वालों को मिलेगा 25 लाख मुआवजा, मकान और सरकारी नौकरी

हाथरस पीड़िता के परिवार वालों को मिलेगा 25 लाख मुआवजा, मकान और सरकारी नौकरी

पेरिस और आसपास के इलाकों में भयंकर धमाका हुआ

पेरिस और आसपास के इलाकों में भयंकर धमाका हुआ. इस बात की खबर न्यूज एजेंसी रायटर्स ने दी है.

स्थगित नहीं होगी 4 अक्तूबर को होने वाली सिविल सेवा की प्रारंभिक परीक्षा

सुप्रीम कोर्ट ने आज कहा कि 4 अक्तूबर को होने वाली सिविल सेवा की प्रारंभिक परीक्षा स्थगित नहीं होगी.

शिवसेना नेता संजय राउत ने कहा

शिवसेना नेता संजय राउत ने कहा कि न्यायालय ने जो कहा है कि ये कोई साजिश नहीं थी, ये ही निर्णय अपेक्षित था. हमें उस एपिसोड को भूल जाना चाहिए,अब अयोध्या में राम मंदिर बनने जा रहा है. अगर बाबरी का विध्वंस नहीं होता तो आज जो राम मंदिर का भूमिपूजन हुआ है वो दिन हमें देखने को नहीं मिलता.

32 आरोपी बरी

बाबरी विध्वंस मामले में आडवाणी, जोशी, कल्याण सिंह सहित सभी 32 आरोपी बरी

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola