Breaking News: नीतीश कुमार ने कहा-हमारी पार्टी में कोई विवाद नहीं, ललन सिंह की नियुक्ति सहमति से हुई
Breaking News Updates: सितंबर से भारत में शुरू हो जायेगा रूसी वैक्सीन स्पुतनिक-V का उत्पादन. विपक्ष के हंगामे के कारण संसद का मॉनसून सत्र में सिर्फ 18 घंटे चला. आज उप्र के दौरे पर हैं गृह मंत्री अमित शाह. देश विदेश की ताजा खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ…
नीतीश कुमार ने कहा-हमारी पार्टी में कोई विवाद नहीं
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज कहा कि हमारी पार्टी में कोई विवाद नहीं है. ललन सिंह को पार्टी का अध्यक्ष सबकी सहमति से बनाया गया है. ललन सिंह एक अरसे से पार्टी का हिस्सा हैं. जाति आधारित जनगणना पर हम विचार करके केंद्र को लिखेंगे.
तमिलनाडु में कोरोना संक्रमण के 1,990 नये मामले
तमिलनाडु में कोरोना संक्रमण के 1,990 नये मामले सामने आये हैं, जबकि पिछले 24 घंटे में 26 लोगों की मौत हुई है. वहीं 2,156 लोग स्वस्थ हुए हैं.
जम्मू-कश्मीर में कोचिंग सेंटर सहित सभी स्कूल, कॉलेज बंद
जम्मू-कश्मीर में कोचिंग सेंटर सहित सभी स्कूल, कॉलेज बंद और शिक्षण संस्थान अगले आदेश तक बंद कर दिये गये हैं.
गृहमंत्री अमित शाह ने विंध्यवासिनी कॉरिडोर का उद्घाटन किया
गृहमंत्री अमित शाह ने विंध्यवासिनी मंदिर में पूजा के बाद विंध्यवासिनी कॉरिडोर का उद्घाटन किया. अमित शाह एक दिन के उत्तर प्रदेश दौरे पर हैं.
विंध्यवासिनी मंदिर में पूजा करने पहुंचे गृहमंत्री अमित शाह
गृहमंत्री अमित शाह उत्तर प्रदेश के दौरे पर हैं. आज वे विंध्यवासिनी मंदिर में पूजा करने पहुंचे. अमित शाह यहां विंध्य कोरिडोर का उद्घाटन करेंगे. उनके साथ यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी हैं.
सीमा विवाद सुलझाने के लिए हम सुप्रीम कोर्ट जायेंगे : हिमंत बिस्वा सरमा
मुझे खुशी है कि अगर मेरे खिलाफ एफआईआर दर्ज करने से मामला सुलझ जाता है, तो मैं किसी भी पुलिस स्टेशन में जाकर पेश होऊंगा. लेकिन मैं अपने अधिकारियों की जांच नहीं होने दूंगा. सीमा विवाद को सुलझाने के लिए हम सुप्रीम कोर्ट जायेंगे. असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए