Breaking News LIVE : उत्तराखंड चुनाव के लिए कांग्रेस ने जारी की 11 उम्मीदवारों की सूची
Breaking News LIVE : आज राष्ट्रीय बाल पुरस्कार विजेताओं से बात करेंगे पीएम मोदी, उत्तराखंड में 31 जनवरी तक प्रतिबंध जारी, देश के अधिकांश हिस्से में सुबह से ही छाया है घना कोहरा और ताजा खबरों के लिए हमारे साथ बने रहें.
उत्तराखंड चुनाव के लिए कांग्रेस ने जारी की 11 उम्मीदवारों की सूची
उत्तराखंड विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने 11 उम्मीदवारों की सूची जारी की है. हरीश रावत रामनगर से चुनाव लड़ेंगे और हरक सिंह रावत की बहू अनुकृति रावत लैंसडाउन से चुनाव लड़ेंगी.
कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह कोरोना संक्रमित
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह कोरोना संक्रमित पाये गये हैं. उन्होंने खुद ट्वीट कर इस संबंध में जानकारी दी है. उन्होंने ट्वीट किया कि पिछले 2-3 दिनों में जो लोग मेरे संपर्क में आये हैं उन्हें अगर सर्दी-खांसी और बदन में दर्द है तो वे अपना टेस्ट करा लें.
कर्नाटक में आज आये 46 हजार से अधिक कोरोना संक्रमित
कर्नाटक में 46 हजार से अधिक कोरोना संक्रमित मिले हैं, जबकि 32 लोगों की मौत हुई है. वहीं आज 41 हजार से अधिक संक्रमित स्वस्थ हुए हैं.
बिक्रम सिंह मजीठिया की अग्रिम जमानत याचिका खारिज
बिक्रम सिंह मजीठिया की अग्रिम जमानत याचिका खारिज
एनसीपी अध्यक्ष शरद पवार कोरोना पाॅजिटिव
एनसीपी अध्यक्ष शरद पवार कोरोना पाॅजिटिव पाये गये हैं. उन्होंने खुद ट्वीट कर इस बारे में जानकारी दी है. शरद पवार ने ट्वीट किया है मैं पाॅजिटिव हूं लेकिन चिंता की कोई बात नहीं है. जो लोग मेरे संपर्क में आये हैं वे अपना टेस्ट करा लें.
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए