Breaking News LIVE: ठाणे के पेपर गोदाम में लगी आग
Breaking News LIVE UPdates: यूएन में बोला भारत, यूक्रेन में फंसे भारतीयों सहित सभी निर्दोष नागरिकों को सुरक्षित निकाला जाए. अमेरिका का रूस पर हमला, कहा- यूक्रेन में जंग के लिए सीरिया के लड़ाकों की भर्ती कर रहा रूस. अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस आज. ताजा और अपडेट खबरों के लिए आप हमारे साथ बने रहें.
ठाणे के पेपर गोदाम में लगी आग
महाराष्ट्र के ठाणे में एक पेपर गोदाम में आग लग गयी है. कई दमकल घटनास्थल पर पहुंच गये हैं. अभी तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है.
राष्ट्रीय फोरेंसिक विज्ञान विश्वविद्यालय की आधारशिला रखी गयी
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने राष्ट्रीय फोरेंसिक विज्ञान विश्वविद्यालय की अगरतला में आधारशिला रखी.
जय प्रकाश मजूमदार टीएमसी के उपाध्यक्ष बनाये गये
भाजपा के निलंबित नेता जय प्रकाश मजूमदार टीएमसी के उपाध्यक्ष बनाये गये हैं. यह जानकारी एएनआई न्यूज एजेंसी ने दी है.
सुमी शहर पर जबरदस्त बमबारी
यूक्रेन के सुमी शहर पर रूस ने जबरदस्त बमबारी की है. यूक्रेन ने आरोप लगाया है कि रूस ने इस शहर पर 500 किलो के बम से हमला किया है. यूक्रेन की ओर से दावा किया गया है कि इस हमले में 18 लोगों की मौत हो गई है.
फ्रांस का यू-टर्न
रूस पर प्रतिबंध की बात करने वाले फ्रांस ने अब यू टर्न ले लिया है. फ्रांस के राष्ट्रपति इमैन्युएल मैक्रों ने कहा है कि, रूस के बिना ‘स्थाई शांति’ की बात असंभव है. (आजतक न्यूज)
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए