Breaking News LIVE: संयुक्त राष्ट्र में भारत ने कहा- आतंकवाद के किसी भी स्वरूप को स्वीकार नहीं किया जा सकता
Breaking News LIVE: पश्चिम बंगाल में सीएम ममता बनर्जी आज कर सकती हैं मंत्रिमंडल विस्तार. भोपाल के हमीदिया अस्पताल के चाइल्ड वार्ड में लगी आग से 4 बच्चों की मौत. दिल्ली की हवा की गुणवत्ता में थोड़ा सुधार. देश-दुनिया की बड़ी खबरों के लिए बनें रहें prabhatkhabar.com के साथ…
आतंकवाद किसी रूप में स्वीकार नहीं – भारत
संयुक्त राष्ट्र के ओपेन डिबेट में भारत ने कहा है कि आतंकवाद को किसी भी रूप में स्वीकार नहीं किया जा सकता. इसके हर स्वरूप की निंदा की जानी चाहिए. विदेश राज्यमंत्री आरआर सिंह ने ओपेन डिबेट में कहा कि गृहयुद्ध जैसे हालात से जूझ रहे देशों में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की तमाम कोशिशों का विपरीत असर होता है. इसलिए आतंकवाद की हर स्तर पर निंदा होनी चाहिए. आतंकवाद का समर्थन करने वालों की भी निंदा की जानी चाहिए.
समीर वानखेड़े का परिवार राज्यपाल से मिला
एनसीबी मुंबई के जोनल डायरेक्टर समीर वानखेड़े का पूरा परिवार मंगलवार को महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से मिला. समीर की पत्नी क्रांति रेडकर वानखेड़े ने कहा कि उनके और उनके परिवार के साथ जो भी हो रहा है, उसके बारे में उन्होंने महामहिम राज्यपाल को बताया. उन्होंने हमें भरोसा दिया है कि सत्य की जीत होगी.
पश्चिम बंगाल में कोरोना से 12 की मौत, 24 घंटे में 788 नये केस
पश्चिम बंगाल में कोरोना के संक्रमण से 12 लोगों की मौत हो गयी है. पिछले 24 घंटे के दौरान 788 लोग वैश्विक महामारी से संक्रमित पाये गये. वहीं, 759 लोग स्वस्थ होकर अपने घर गये. राज्य में अब तक 19,252 लोगों की कोरोना संक्रमण से मौत हो चुकी है.
जब गीदड़ की मौत आती है, तो वो शहर की तरफ भागता है
भारतीय जनता पार्टी के सांसद ने तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव (केसीआर) पर एक विवादास्पद बयान दे दिया है. निजामाबाद से बीजेपी सांसद अरविंद धर्मपुरी ने कहा है कि जब गीदड़ की मौत आती है, तो वह शहर की तरफ भागता है. उन्होंने कहा कि केसीआर की राजनीतिक मौत आयी है, तो वह मोदी से ‘पंगा’ ले रहे हैं और मोदी सरकार के बारे में गलतबयानी कर रहे हैं.
रोहित शर्मा टी-20 के कप्तान बने, पहले टेस्ट मैच की भी संभालेंगे कमान
रोहित शर्मा को टी-20 के लिए टीम इंडिया का कप्तान चुन लिया गया है. न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत में होने वाली 3 टी-20 मैचों के साथ-साथ पहले टेस्ट मैच की कप्तानी भी रोहित शर्मा ही करेंगे.
राजस्थान में बेकाबू ऑडी ने 10 लोगों को रौंदा
राजस्थान के जोधपुर में एक तेज रफ्तार बेकाबू ऑडी कार ने 10 लोगों को रौंद दिया. इसका वीडियो वायरल हो गया है. आगे जाकर यह कार रुक जाती है.
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए