Live Updates

Breaking News LIVE: गोवा विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने जारी की सात प्रत्याशियों की सूची

Updated:
विज्ञापन

Breaking News LIVE: देश की राजधानी दिल्ली में वीकेंड कर्फ्यू के बीच रिकॉर्ड बारिश, आज भी हो रही है बरसात. यूपी में 8 गांजा तस्कर गिरफ्तार. गुरूग्राम में बच्चा चोर गिरोह का भंडाफोड़, 2 नवजात बच्ची को बरामद.

विज्ञापन

गोवा चुनाव के लिए कांग्रेस ने जारी की सात प्रत्याशियों की सूची

गोवा विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने सात प्रत्याशियों की सूची जारी की है. यहां 14 फरवरी को मतदान होना है.

जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ जारी है. अभी तक मुठभेड़ के बारे में कुछ जानकारी नहीं मिल पायी है.

आम आदमी पार्टी ने प्रत्याशियों की नौवीं लिस्ट जारी की

पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी ने अपने प्रत्याशियों की नौवीं लिस्ट जारी कर दी है. इस लिस्ट में पांच उम्मीदवारों का नाम है.

यूपी चुनाव को लेकर भाजपा की बैठक कल

यूपी चुनाव को लेकर भाजपा की बैठक कल आयोजित की गयी है. इस बैठक में पहले चरण के उम्मीदवारों के नामों पर चर्चा होगी.

भाजपा ने केएन कास्मिकोया को लक्षद्वीप का प्रदेश अध्यक्ष बनाया

भाजपा ने फुंचोक स्टेनजिन को लद्दाख और केएन कास्मिकोया को लक्षद्वीप का प्रदेश अध्यक्ष बनाया

12 जनवरी से शुरू होगी NEET-PG की काउंसलिंग

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने कहा है कि, सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद NEET PG काउंसिलिंग 12 जनवरी से शुरू होगी.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola