Breaking News: केरल में NCB और नौसेना ने 200 किलो से अधिक नशीले पदार्थ से लदे जहाज को पकड़ा
Breaking News Live Updates: बीएसएफ जवानों ने अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास फेंसिंग के सामने हेरोइन से भरी 2 बोतलें (लगभग 940 ग्राम) बरामद की और प्रतिबंधित पदार्थों की तस्करी के नापाक प्रयास को नाकाम किया
वंदे भारत एक्सप्रेस के नीचे आई गाय, लगातार दूसरे दिन दुर्घटना की खबर
गांधीनगर-मुंबई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन शुक्रवार को भी दुर्घटना की चपेट में आ गई. यह लगातार दूसरा दिन है, जब वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन के हादसे की खबर आई है. इससे पहले, गुरुवार को यह सेमी हाईस्पीड ट्रेन अहमदाबाद के पास भैंसों से टकरा गई थी. शुक्रवार को यह ट्रेन के सामने एक गाय आ गई, जिससे ट्रेन के अगले हिस्से में हल्का नुकसान हुआ.
ओडिशा में हाथी ने एक व्यक्ति को कुचला
ओडिशा के मयूरभंज जिले में सिमिलीपाल राष्ट्रीय उद्यान की तलहटी में शुक्रवार को हाथी ने 30 वर्षीय एक व्यक्ति को कुचल दिया, जिससे उसकी मौत हो गई. एक अधिकारी ने यह जानकारी दी. रथ बेहारा नामक व्यक्ति पर हाथी ने बारीपदा वन मंडल के जामदपाल गांव में सुबह उस समय हमला कर दिया, जब वह बुद्धबलंगा नदी में स्नान करने जा रहे थे. बंगरीपोशी वन क्षेत्र के अधिकारी लक्ष्मीधर बेहारा ने कहा कि रथ बेहारा को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां उन्होंने दम तोड़ दिया. अधिकारी ने कहा कि इस घटना के सिलसिले में अप्राकृतिक मौत का मामला दर्ज किया गया है.
एलेस बियालियात्स्की और रूसी-यूक्रेनी मानवाधिकार संगठन को मिला नोबेल शांति पुरस्कार
नॉर्वेजियन नोबेल समिति ने बेलारूस के मानवाधिकार अधिवक्ता एलेस बियालियात्स्की, रूसी मानवाधिकार संगठन मेमोरियल और यूक्रेनी मानवाधिकार संगठन सेंटर फॉर सिविल लिबर्टीज को 2022 नोबेल शांति पुरस्कार देने का फैसला किया है.
कार्बन डेटिंग को लेकर 11 अक्टबूर तक टला फैसला
ज्ञानवापी मामले में शिवलिंग की कार्बन डेटिंग को लेकर टला फैसला. अब 11 अक्टबूर को होगी सुनवाई.
जम्मू-कश्मीर के बारामूला में दुर्घटनावश गोली चलने से एक सैनिक की मौत
जम्मू-कश्मीर के बारामूला जिले में अपनी ही सर्विस राइफल से दुर्घटनावश गोली चलने से सेना के एक जवान की मौत हो गई. अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी. अधिकारियों के मुताबिक, हादसे में 28 वर्षीय चंदर मोहन की मौत हो है. उन्होंने बताया कि उत्तरी कश्मीर के बारामूला जिले के सोपोर इलाके के चटूसा स्थित एक सैन्य शिविर के बाहर चंदर मोहन की सर्विस राइफल से गुरुवार देर शाम दुर्घटनावश गोली चल गई थी.
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए