Breaking News LIVE : श्रीनगर में आतंकवादियों ने एक पुलिस कांस्टेबल की हत्या की

Updated:
विज्ञापन

Breaking News LIVE : गुजरात के खेड़ा टाउन थाने में आग से 25 अधिक गाड़ियां जलकर खाक, यूपी के बिजनौर में एक युवक ने नाबालिग के साथ किया दुष्कर्म और देश-दुनिया की बड़ी खबरों के लिए बनें रहें prabhatkhabar.com के साथ…

विज्ञापन

आतंकवादियों ने एक पुलिस कांस्टेबल की हत्या की

श्रीनगर में आतंकवादियों ने एक पुलिस कांस्टेबल की गोली मारकर हत्या कर दी है.

भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक खत्म

भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक अब खत्म हो गयी है. इस बैठक में पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव सहित अन्य कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा हुई.

पंजाब विधानसभा चुनाव में सभी सीटों पर चुनाव लड़ेगी भाजपा

पंजाब विधानसभा चुनाव में भाजपा सभी सीटों पर चुनाव लड़ेगा. यह जानकारी आज पंजाब के प्रदेश अध्यक्ष अश्विनी शर्मा ने दी.

पंजाब सरकार ने पेट्रोल और डीजल की कीमत घटाई

पंजाब सरकार ने पेट्रोल और डीजल की कीमत 10 रुपये और पांच रुपये घटा दी है. यह घोषणा मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने आज की. नयी कीमत आज रात से प्रभावी होगी.

गुजरात में द्वारका के पास समुद्र में पाकिस्तानी हमले में मछुआरे की मौत

गुजरात में द्वारका के पास अरब सागर में पाकिस्तान की ओर से की गई फायरिंग में एक मछुआरे की मौत हो गई है, जबकि इस फायरिंग में कई घायल बताए जा रहे हैं. टीवी रिपोर्ट के अनुसार, घायलों को द्वारका स्थित अस्पताल में इलाज के लिए भेजा गया है.

बॉम्बे हाईकोर्ट ने अनिल देशमुख को 12 नवंबर तक ईडी की हिरासत में भेजा

बॉम्बे हाईकोर्ट ने महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख को 12 नवंबर तक प्रवर्तन निदेशालय की हिरासत में भेज दिया है. देशमुख को 1 नवंबर को मनी लॉन्ड्रिंग के एक मामले में गिरफ्तार किया गया था.

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola