Breaking News: 2024 लोकसभा चुनाव से पहले अमित शाह ने की भाजपा की बड़ी बैठक

Updated:
विज्ञापन

Breaking News: पश्चिम अफ्रीका के बुर्किना फासो में IED विस्फोट में कम से कम 35 नागरिकों की मृत्यु की आशंका है. समाचार एजेंसी एएफपी के ने मंगलवार को यह जानकारी दी.

विज्ञापन

2024 लोकसभा चुनाव से पहले अमित शाह ने की भाजपा की बड़ी बैठक

2024 के लोकसभा चुनाव से पहले बीजेपी ने बैठक की. बैठक में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा मौजूद रहे.

हिमाचल प्रदेश में भूस्खलन, चंडीगढ़-मनाली राजमार्ग बंद

हिमाचल प्रदेश के पंडोह के पास आज सड़क चौड़ीकरण कार्य के दौरान हुए भूस्खलन के कारण राष्ट्रीय राजमार्ग 3 (चंडीगढ़-मनाली राजमार्ग) बंद हो गया. इस हादसे में अबतक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है. हालांकि भूस्खलन में उत्खनन मशीन क्षतिग्रस्त हुई है. एसपी मंडी ने बताया, कटोला मार्ग से यातायात को मनाली की ओर डायवर्ट किया गया है.

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और उपराष्ट्रपति धनखड़ से मिलीं बांग्लादेश की पीएम शेख हसीना

बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना ने भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ से मुलाकात की. मालूम हो शेख हसीना इस समय भारतीय दौरे पर हैं.

लिज ट्रस ने क्वीन एलिजाबेथ की मौजूदगी में प्रधानमंत्री पद की शपथ ली

लिज ट्रस ने ब्रिटेन की महारानी क्वीन एलिजाबेथ की मौजूदगी में प्रधानमंत्री पद की शपथ ली. लिज ट्रस ने प्रधानमंत्री पद के लिए हुए चुनाव में भारतीय मूल के ऋषि सुनक को हराया था.

फडणवीस बोले- मुंबई महानगरपालिका चुनाव भाजपा और शिंदे गुट मिलकर लड़ेंगे

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा, मुंबई महानगरपालिका में भाजपा और ओरिजिनल शिवसेना यानी शिंदे जी की शिवसेना मिलकर चुनाव लड़ेगें और भाजपा-शिवसेना का परचम हमारा भगवा निश्चित रूप से मुंबई महानगरपालिका पर लहराएगा.

जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में मुठभेड़, सुरक्षा बल ने दो आतंकवादियों को मार गिराया

जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में आतंकी के साथ मुठभेड़ में सुरक्षा बलों को बड़ी कामयाबी मिली है. पुलिस और सुरक्षा बल की संयुक्त कार्रवाई में दो आतंकवादियों को मार गिराया गया है.

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola