Breaking News: दिल्ली में कोरोना 606 नये मामले

Updated:
विज्ञापन

Breaking News LIVE: दिल्ली हाई कोर्ट से सत्येंद्र जैन को झटका लगा है. मनी लॉन्ड्रिंग मामले में उनकी जमानत याचिका खारिज कर दी गयी है. दिल्ली हाई कोर्ट ने दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की जमानत याचिका पर सीबीआई को नोटिस जारी किया जिसमें दिल्ली सरकार की आबकारी नीति के निर्माण और कार्यान्वयन में कथित अनियमितताओं से संबंधित एक मामले में निचली अदालत के आदेश को चुनौती दी गयी थी. देश और दुनिया की बड़ी खबरों के लिए बनें रहें हमारे साथ

विज्ञापन

दिल्ली में कोरोना 606 नये मामले

दिल्ली में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस संक्रमण के 606 नये मामले सामने आये. जबकि कोरोना से 340 लोग ठीक भी हुए. दिल्ली में एक की मौत (मृत्यु का प्राथमिक कारण COVID नहीं है) दर्ज की गई. दिल्ली कोरोना के 2060 मामले हो गये हैं.

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने संशोधित घरेलू गैस मूल्य निर्धारण को मंजूरी दी

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने संशोधित घरेलू गैस मूल्य निर्धारण दिशानिर्देशों को मंजूरी दी.

बंगाल के हावड़ा में हनुमान जन्मोत्सव की शोभा यात्रा में शामिल हुए सुवेंदु अधिकारी

पश्चिम बंगाल विधानसभा में विपक्ष के नेता भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी ने हावड़ा में निकाली गयी हनुमान जन्मोत्सव शोभा यात्रा में भाग लिया. उन्होंने कहा, मैं सनातनी होने के नाते यहां आया हूं. राम के बिना हिंदुस्तान नहीं. कोलकाता हाई कोर्ट का धन्यवाद, पूरे बंगाल में शांतिपूर्ण शोभायात्रा निकाली जा रही है.

सट्टेबाजी और जुए को लेकर I&B की चेतावनी, विज्ञापन चलाने से परहेज करने की दी सलाह

I&B मंत्रालय ने सट्टेबाजी और जुए के विज्ञापनों के खिलाफ एक नई सलाहकार चेतावनी जारी की और मीडिया संस्थाओं, मीडिया प्लेटफॉर्म और ऑनलाइन विज्ञापन बिचौलियों को इसे चलाने से परहेज करने की सलाह दी.

राहुल-प्रियंका के मिले नवजोत सिंह सिद्धू

पूर्व भारतीय क्रिकेटर और कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू ने पूर्व पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी और पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा से दिल्ली स्थित आवास पर भेंट की.

बेटे अनिल के भाजपा में शामिल होने से एके एंटनी दुखी, कहा- फैसले से मैं आहत

अपने बेटे अनिल एंटोनी के भाजपा में शामिल होने पर एके एंटनी ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा, अनिल के भाजपा में शामिल होने के फैसले ने मुझे आहत किया है. यह बहुत ही गलत फैसला है. भारत का आधार एकता और धार्मिक सद्भाव है. 2014 के बाद, जब से मोदी सरकार सत्ता में आई, वे व्यवस्थित रूप से विविधता और धर्मनिरपेक्षता को कमजोर कर रहे हैं. भाजपा सिर्फ एकरूपता में विश्वास रखती है, वे देश के संवैधानिक मूल्यों को नष्ट कर रहे हैं.

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola