Breaking News Updates: DCGI की विशेषज्ञ समिति ने स्पुतनिक लाइट वन-शॉट वैक्सीन की सिफारिश की
Breaking News Live Updates: पुणे में बड़ा हादसा, निर्माणाधीन बिल्डिंग में लोहे का स्लैब गिरने से 5 मजदूरों की मौत. पीएम मोदी का तूफानी प्रचार, यूपी के 5 जिलों में करेंगे वर्चुअल रैली को संबोधित. अपडेट खबरों के लिए हमारे साथ बने रहें.सीएम योगी आज गोरखपुर से करेंगे नामांकन दाखिल.
DCGI की विशेषज्ञ समिति ने स्पुतनिक लाइट वन-शॉट वैक्सीन की सिफारिश की
DCGI की विशेषज्ञ समिति ने रूस की कोविड वैक्सीन स्पुतनिक लाइट वन-शॉट वैक्सीन की सिफारिश कर दी है. यह जानकारी सूत्रों के हवाले से सामने आयी है.
लोकसभा की कार्यवाही सोमवार 7 फरवरी तक के लिए स्थगित
लोकसभा की कार्यवाही आज सोमवार 7 फरवरी तक के लिए स्थगित कर दी गयी. सात फरवरी को अमित शाह असदुद्दीन ओवैसी पर हुए हमले की विस्तार से जानकारी देंगे.
मुंबई ब्लास्ट का आरोपी अबू बकार पकड़ा गया
मुंबई ब्लास्ट का आरोपी अबू बकार पकड़ा गया. वह दाऊद इब्राहिम का करीबी माना जाता था.
दिल्ली में आज आये कोरोना के 2,272 संक्रमण के मामले, 20 की मौत
दिल्ली में कोरोना संक्रमण के 2,272 नये मामले सामने आये हैं जबकि 20 की मौत हुई है.
असदुद्दीन ओवैसी पर हमला करने वाले दोनों आरोपी रिमांड पर
असदुद्दीन ओवैसी पर हमला करने वाले दोनों आरोपी सचिन और शुभम् को 14 दिन की रिमांड पर भेजा गया है. इन दोनों ने कल ओवैसी की गाड़ी पर फायरिंग की थी.
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए