Breaking News LIVE: जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में दो आतंकी ढेर
Breaking News LIVE: 15 से 18 साल के बच्चों के लिए 3 जनवरी से शुरू होगा टीकाकरण. दिल्ली में ओमिक्रॉन के लेकर आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की आज होगी बैठक. यूपी के फिरोजाबाद में प्रियंका गांधी आज करेंगी शक्ति संवाद.
जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़
जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हुई है जिसमें दो आतंकी के मारे जाने की सूचना है. आतंकी की पहचान अभी नहीं हो पायी है.
समाजवादी पार्टी ने कानपुर में कल की घटना में शामिल सदस्यों को निलंबित किया
समाजवादी पार्टी ने कानपुर में कल हुई हिंसा फैलाने की कोशिश की घटना में शामिल अपने पार्टी के पांच सदस्यों को निलंबित कर दिया.
नरेंद्र मोदी एक जनवरी को जारी करेंगे किसान सम्मान निधि का पैसा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक जनवरी को किसान सम्मान निधि योजना की दसवीं किस्त का पैसा जारी करेंगे. यह जानकारी आज पीएमओ के जरिये दी गयी है.
पीएम नरेंद्र मोदी का यूएई दौरा टला
पीएम नरेंद्र मोदी का यूएई दौरा टल गया है. वे छह जनवरी को यूएई जाने वाले थे.
बीजेपी का बढ़ा कुनबा
मणिपुर में बीजेपी का कुनबा बढ़ गया है. यहां सरकार में मंत्री और NPP नेता लेप्ताओ हाओकिप BJP में शामिल हो गये हैं. (आजतक न्यूज)
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए