Breaking News: दिल्ली में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 214 नये मामले, 4 की मौत

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Breaking News : छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव के बयान से भूपेश बघेल की सरकार विपक्ष के निशाने पर आ गई है. जिहादी गतिविधियों में शामिल होने के आरोप में असम में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है. देश-दुनिया की खबरों से जुड़े रहने के लिए पढ़ते रहें प्रभात खबर डॉट कॉम.

विज्ञापन

दिल्ली में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 214 नये मामले, 4 की मौत

दिल्ली में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 214 नये मामले सामने आये हैं. जबकि कोरोना से 4 लोगों की मौत हो गयी है. पिछले 24 घंटे में 556 लोग ठीक होकर अपने घर लौट चुके हैं.

पाकिस्तान में बाढ़ से भारी तबाही, पीएम मोदी ने ट्वीट कर जताया दुख

प्रधानमंत्री मोदी ने पाकिस्तान में बाढ़ से भारी तबाही पर दुख जताया है. उन्होंने ट्वीट किया और कहा, पाकिस्तान में बाढ़ से हुई तबाही को देखकर दुख हुआ. हम पीड़ितों, घायलों और इस प्राकृतिक आपदा से प्रभावित सभी लोगों के परिवारों के प्रति अपनी हार्दिक संवेदना व्यक्त करते हैं और सामान्य स्थिति की जल्द बहाली की उम्मीद करते हैं.

सोनाली फोगट हत्याकांड मामले की जांच के लिए हिसार जाएगी पुलिस

सोनाली फोगट हत्याकांड पर गोवा पुलिस ने बताया, पुलिस अधिकारियों का एक दल फोगट के परिवार द्वारा लगाए गए कुछ आरोपों और संदेह की पुष्टि के लिए कल हरियाणा के हिसार जाएगा.

सोनिया गांधी ने प्रणव झा को AICC सचिव नियुक्त किया

कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने प्रणव झा को केंद्रीय चुनाव प्राधिकरण से संबद्ध AICC सचिव नियुक्त किया है. 17 अक्टूबर को होने वाले कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव के लिए विस्तृत कार्यक्रम की घोषणा CWC की बैठक के बाद की गई थी.

खाद्यान्न परिवहन निविदा घोटाले में कांग्रेस नेता के निजी सहायक की जमानत याचिका खारिज

लुधियाना की अदालत ने खाद्यान्न परिवहन निविदा घोटाले में पूर्व मंत्री और कांग्रेस नेता भारत भूषण आशु के निजी सहायक पंकज कुमार मल्होत्रा की जमानत याचिका खारिज कर दी.

एलटीसी घोटाला मामले में सीबीआई अदालत ने राजद विधायक को दोषी ठहराया

एलटीसी घोटाला मामले में विशेष सीबीआई अदालत ने पूर्व राज्यसभा सांसद अजय कुमार साहनी (वर्तमान में राजद विधायक) और 2 अन्य को आपराधिक साजिश और वास्तविक अपराधों के लिए दोषी ठहराया.

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola