Live Updates

Breaking News Live: दिल्ली के देवली रोड पर फायरिंग, एक शख्स की मौत, दूसरा घायल

Updated:
विज्ञापन

Breaking News : उत्तर प्रदेश के नोएडा सेक्टर 80 में एक फैक्ट्री में भीषण आग लगी. दमकल की कई गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं और आग पर काबू पाने की कोशिश की जा रही है.

विज्ञापन

दिल्ली के देवली रोड पर फायरिंग, एक शख्स की मौत, दूसरा घायल

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के दक्षिण जिले के देवली रोड इलाके में ��ायरिंग की घटना के दौरान एक की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति घायल हुआ है. दिल्ली पुलिस ने यह जानकारी दी है.

वंदे भारत के तीसरे रैक पर कोटा-नागदा सेक्शन में किया गया ट्रायल रन

वंदे भारत ट्रेन (Vande Bharat Train) के तीसरे रैक का ट्रायल शुरू हो गया है. 25 अगस्त 2022 से कोटा-नागदा सेक्शन में इसके तीसरे सेक्शन का ट्रायल शुरू हुआ है. परीक्षण के दौरान ट्रेन 180 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से दौड़ी. केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने ट्विटर पर इसका वीडियो भी शेयर किया है.

दिल्ली के उपराज्यपाल ने सरकारी स्कूलों में कमरों के निर्माण के संबंध में मांगी रिपोर्ट

दिल्ली के उपराज्यपाल वी के सक्सेना ने सरकारी स्कूलों में कक्षाओं के लिए अतिरिक्त कमरों के निर्माण की जांच के संबंध में केंद्रीय सतर्कता आयोग (सीवीसी) की रिपोर्ट पर कार्रवाई करने में ढाई साल से अधिक की देरी को लेकर मुख्य सचिव से रिपोर्ट मांगी है. सूत्रों ने यह जानकारी दी.

चीन ने जहाज विवाद पर कहा, बाहरी अवरोध श्रीलंका की संप्रभुता में पूरी तरह हस्तक्षेप

भारत पर परोक्ष निशाना साधते हुए चीन ने शुक्रवार को कहा कि बिना किसी साक्ष्य के तथाकथित सुरक्षा चिंताओं पर आधारित बाहरी अवरोध श्रीलंका की संप्रभुता और स्वतंत्रता में पूरी तरह हस्तक्षेप है. चीन के बैलिस्टिक मिसाइल और उपग्रह निगरानी पोत युआन वांग 5 के हंबनटोटा बंदरगाह पर लंगर डालने पर भारत की आपत्ति की ओर इशारा करते हुए श्रीलंका में चीन के राजदूत की झेनहोंग ने एक बयान में कहा कि चीन इस बात से खुश है कि मामला निपट गया है और बीजिंग तथा कोलंबो संयुक्त रूप से एक दूसरे की संप्रभुता, स्वतंत्रता और क्षेत्रीय अखंडता की सुरक्षा करते हैं.

सुपरटेक के ‘ट्विन टॉवर’ के घर खरीदारों को पूरा धन वापस मिलेगा, कोर्ट ने कहा

सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को कहा कि सुपरटेक के 40 मंजिला ट्विन-टॉवर के घर खरीदारों को उनकी पूरी धनराशि वापस दी जाएगी. कोर्ट ने नोएडा के सेक्टर 93ए के एमराल्ड कोर्ट प्रोजेक्ट में स्थित इन ट्विन-टॉवर को गिराने का आदेश दिया है और इस भवन को 28 अगस्त को तोड़ा जाना है.

सुपरटेक के ट्विन टावरों को गिराए जाने पर बोले DCP सेंट्रल राजेश एस, 400 से अधिक पुलिसकर्मी मौके रहेंगे तैनात

सुपरटेक के ट्विन टावरों को गिराए जाने पर DCP सेंट्रल राजेश एस ने कहा कि 400 से अधिक पुलिस कर्मी मौके पर मौजूद रहेंगे. उन्होंने कहा कि NDRF की टीम भी रहेंगे और साथ में 8 एंबुलेंस, 4 फायर टेंडर मौके पर रहेंगे. तीन अस्पतालों में आकस्मिक बिस्तरों को आरक्षित किया गया है. जरूरत पड़ने पर ग्रीन कॉरिडोर बनाया जाएगा.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola