Breaking News: बुखार की शिकायत के बाद बीच में ही रोका गया आफताब का पॉलीग्राफ टेस्ट
Breaking News: यात्रा के 78 वें दिन की शुरुआत राहुल गांधी के नेतृत्व में बोरगांव से की गयी. इस दौरान पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी भी मौजूद थी. जानकारी हो कि अगले दस दिनों में यह यात्रा राज्य के 7 जिलों से होकर गुजरेगी.
बुखार की शिकायत के बाद बीच में ही रोका गया आफताब का पॉलीग्राफ टेस्ट
दिल्ली : आफताब की बुखार की शिकायत के बाद गुरुवार को पॉलीग्राफ टेस्ट बीच में ही रोक दिया गया. फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (एफएसएल) पीआरओ संजीव के गुप्ता के अनुसार, पुलिस पॉलिग्राफ टेस्ट कराने के लिए कल फिर एफएसएल लाएगी. बाकी पॉलीग्राफ टेस्ट फिर से जारी रहेगा.
दिल्ली में 4 दिसंबर को होगा एमसीडी चुनाव, मतदान सुबह 8 से शाम 5.30 बजे तक
दिल्ली : राज्य चुनाव आयोग ने 4 दिसंबर, 2022 को सुबह 8 बजे से शाम 5.30 बजे तक एमसीडी चुनाव निर्धारित किए.
कोलकाता में प्रदर्शन करने वाले सरकारी कर्मचारियों को कोर्ट से मिली जमानत
कोलकाता : बैंकशाल कोर्ट ने डीए की किश्तों के भुगतान को लेकर कल के विरोध प्रदर्शन के दौरान राज्य पुलिस द्वारा हिरासत में लिए गए 47 सरकारी कर्मचारियों को जमानत दी.
हरियाणा में अवैध हथियारों का तस्कर गिरफ्तार, 12 देसी पिस्तौल समेत हथियार बरामद
हरियाणा पुलिस ने पलवल जिले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर उससे 12 देसी पिस्तौल समेत एक दर्जन से अधिक अवैध हथियार बरामद किए. हरियाणा पुलिस के एक प्रवक्ता ने कहा कि आरोपी का नाम पंकज उर्फ कलुवा है तथा वह राजस्थान के अलवर का रहने वाला है. प्रवक्ता ने कहा कि पूछताछ के दौरान, आरोपी ने खुलासा किया कि वह नूंह इलाके में स्थानीय बदमाशों को आपूर्ति के लिए राजस्थान के लक्ष्मणगढ़ से अवैध हथियार लाया था. उन्होंने कहा कि इन हथियारों के खरीदारों का पता लगाने के लिए आरोपी से गहन पूछताछ की जा रही है.
दिल्ली पुलिस ने एम्स-दिल्ली सर्वर हैक मामले में अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया
दिल्ली पुलिस की आईएफएसओ यूनिट ने एम्स-दिल्ली सर्वर हैक मामले में अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है.
शाही इमाम ने जामा मस्जिद में अकेली महिला के प्रवेश पर रोक हटाने पर सहमति जताई
दिल्ली के जामा मस्जिद में अकेली महिला के प्रवेश पर लगी रोक को हटाने के लिए शाही इमाम बुखारी ने अपनी सहमति जता दी है. इससे पहले, गुरुवार को दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार श्रीवास्तव ने जामा मस्जिद के शाही इमाम से बातकर रोक हटाने की अपील की थी. टीवी चैनल की सूचना के अनुसार, इसके बाद शाही इमाम ने रोक हटाने पर अपनी सहमति जता दी है.
लेखक के बारे में
By Aditya Kumar
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए