Breaking News LIVE: दिल्ली के अमन विहार के स्कूल में अचानक बेहोश हो गया 9 साल का बच्चा, अस्पताल में मौत

Updated:
विज्ञापन

Breaking News : दिल्ली-एनसीआर में तेज बारिश ने जनजीवन प्रभावित कर दिया है. गाजियाबाद में भारी बारिश की वजह से आज 8वीं तक स्कूल बंद हैं. अखिलेश यादव आज राज्यपाल से मिलेंगे. केरल में NIA रेड के विरोध में PFI ने आज बंद बुलाया है. यहां पढ़ें देश और दुनिया की बड़ी खबरें

विज्ञापन

दिल्ली के अमन विहार के स्कूल में अचानक बेहोश हो गया 9 साल का बच्चा, अस्पताल में मौत

दिल्ली पुलिस ने शुक्रवार को कहा कि अमन विहार इलाके के एक सरकारी स्कूल में दूसरी कक्षा का 9 वर्षीय छात्र अचानक बेहोश हो गया. अस्पताल ले जाने पर उसे मृत घोषित कर दिया गया. कल पोस्टमॉर्टम के बाद मौत के कारण का पता चलेगा.

सोनाली फोगट मौत मामले को लेकर कल हिसार में होगी खाप महापंचायत

हरियाणा : सोनाली फोगट मौत मामले को लेकर कल हिसार में खाप महापंचायत होगी. इस महीने की शुरुआत में एक महापंचायत का आयोजन किया गया था.

एएनसी मुंबई ने मेफेड्रोन मामले में 8 आरोपियों के खिलाफ दायर की 4818 पेज की चार्जशीट

मुंबई पुलिस ने शुक्रवार को कहा कि एंटी नारकोटिक्स सेल और मुंबई क्राइम ब्रांच ने मेफेड्रोन मामले में आठ आरोपियों के खिलाफ विशेष एनडीपीएस कोर्ट में चार्जशीट दायर की है. चार्जशीट 4818 पेज की है. सीआरपीसी की धारा 173 (8) के प्रावधानों के अनुसार आगे की जांच जारी है.

हमारे पास संयुक्त राष्ट्र के बहुपक्षीय प्रणाली को मजबूत करने का अवसर – जयशंकर

अमेरिका के न्यूयॉर्क में इंडो-पैसिफिक क्वाड मीटिंग में विदेश मंत्री डॉ एस जयशंकर ने कहा कि आज, मुझे लगता है कि यह हमारे पास संयुक्त राष्ट्र के नेतृत्व वाली बहुपक्षीय प्रणाली को मजबूत करने के बारे में चर्चा करने का भी एक अवसर है.

पुणे में प्रदर्शन कर रहे पीएफआई कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया

एनआईए द्वारा गुरुवार को देशभर में पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया के ठिका��ों पर छापेमारी करने के एक दिन बाद शुक्रवार को पुणे जिले में प्रदर्शन कर रहे पीएफआई के 35 से ज्यादा सदस्यों को हिरासत में ले लिया गया. बूंदगार्डन पुलिस थाने के वरिष्ठ निरीक्षक ने कहा कि पीएफआई के 35-40 कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया, क्योंकि उन्हें प्रदर्शन करने की अनुमति नहीं दी गई थी.

पूर्व हॉकी कप्तान दिलीप तिर्की हॉकी इंडिया के बने अध्यक्ष

भारत के पूर्व हॉकी कप्तान दिलीप तिर्की को हॉकी इंडिया (HI) के अध्यक्ष के रूप में चुना गया.

विज्ञापन
विज्ञापन
अमिताभ कुमार

लेखक के बारे में

By अमिताभ कुमार

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : [email protected]

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola