Breaking News LIVE: उत्तराखंड में ओमिक्रॉन वैरिएंट की दस्तक, स्कॉटलैंड से लौटी महिला संक्रमित मिली

Updated:
विज्ञापन

देश में बढ़ते ओमिक्रॉन को देखते हुए केंद्र ने राज्यों को लिखी चिट्ठी, कहा- जरूरत पड़े तो लगाएं नाइट कर्फ्यू. मांझी की जुबान काटने पर ग्यारह लाख देने का ऐलान करने वाले बीजेपी नेता को पार्टी ने किया बाहर.

विज्ञापन

चीन के उत्तरी शहर शियान में लॉकडाउन

चीन ने कोरोना वायरस के मामले बढ़ने पर उत्तरी शहर शियान में लॉकडाउन लगाने का बुधवार को आदेश दिया. सरकारी मीडिया की खबर के मुताबिक, शहर के अधिकारियों ने सभी निवासियों को बाहर जाने की अत्यंत आवश्यकता नहीं होने तक घर में ही रहने का आदेश दिया है और विशेष मामलों को छोड़ कर शहर आने-जाने वाले सभी परिवहन को स्थगित कर दिया है.

उत्तराखंड में ओमिक्रॉन वैरिएंट की दस्तक

उत्तराखंड में ओमिक्रॉन वैरिएंट ने दस्तक दे दी है. स्कॉटलैंड से लौटी एक 23 साल की युवती ओमिक्रॉन से संक्रमित मिली हैं. स्वास्थ्य विभाग की निदेशक डॉ तृप्ति बहुगुणा ने मीडिया को यह जानकारी दी.

केरल में ओमिक्राॅन के नौ नये मामले, कुल 24 केस हुए

केरल में ओमिक्राॅन के नौ नये मामले सामने आये हैं जिसके बाद प्रदेश में कुल 24 केस हो गये हैं. देश में ओमिक्राॅन के मामले 230 से ज्यादा हो गये हैं.

पंजाब सरकार का ऐलान वैक्सीन नहीं लगवाने वाले कर्मचारियों की रुकेगी सैलरी

पंजाब सरकार का ऐलान वैक्सीन नहीं लगवाने वाले कर्मचारियों की रुकेगी सैलरी

प्रतापसिंह राणे Poriem विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के उम्मीदवार होंगे

प्रतापसिंह राणे Poriem विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के उम्मीदवार होंगे. कांग्रेस पार्टी ने उनके नाम की घोषणा आज की है.

दिल्ली सरकार ने नये साल और क्रिसमस के जश्न पर लगायी पाबंदी

ओमिक्रॉन वैरिएंट के बढ़ते खतरे को देखते हुए दिल्ली सरकार ने नये साल और क्रिसमस के जश्न पर पाबंदी लगा दी है. अब किसी भी जगह जश्न में 50 प्रतिशत की क्षमता के साथ ही जश्न मनाये जायेंगे.

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola