Live Updates

Breaking News LIVE: मुंबई-अहमदाबाद हाईवे पर वैन और कंटेनर ट्रक की भिड़ंत, चार की मौत

Updated:
विज्ञापन

Breaking News LIVE: पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना में तृणमूल नेता की गोली मारकर हत्या कर दी गई है. आज किसान संगठनों की अहम बैठक होनी है. देश-दुनिया की बड़ी खबरों के लिए बनें रहें prabhatkhabar.com के साथ…

विज्ञापन

मुंबई-अहमदाबाद हाईवे पर वैन और कंटेनर ट्रक की भिड़ंत, चार की मौत

महाराष्ट्र के पालघर के मनोर इलाके में आज मुंबई-अहमदाबाद हाईवे पर वैन और कंटेनर ट्रक की टक्कर में चार लोगों की मौत हो गई और 8 अन्य घायल हो गये हैं.

यूपी में डेंगू के 32 एक्टिव केस

यूपी में डेंगू के 32 एक्टिव केस पाये गये हैं, यह जानकारी स्वास्थय मंत्रालय की ओर से दी गयी है. इन 32 मामलों में से 16 कानपुर से हैं.

प्रदूषण की वजह से दिल्ली के स्कूल अगले आदेश तक बंद

प्रदूषण की वजह से दिल्ली के स्कूल अगले आदेश तक बंद कर दिये गये हैं. यह जानकारी शिक्षा विभाग की ओर से दी गयी है.

झारखंड की आशा लकड़ा और बिहार की ऋतुराज सिन्हा भाजपा की राष्ट्रीय सचिव

विनोद तावड़े को भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव और ऋतुराज सिन्हा और आशा लकड़ा को राष्ट्रीय सचिव के रूप में नियुक्त किया गया.

सीएम योगी आदित्यनाथ का ट्वीट

यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने पीएम मोदी के साथ फोटो शेयर करके ट्वीट किया है. उन्होंने लिखा है कि हम निकल पड़े हैं प्रण करके..अपना तन-मन अर्पण करके..जिद है एक सूर्य उगाना है..अम्बर से ऊँचा जाना है..एक भारत नया बनाना है..

उत्तराखंड की जनता ने इस बार नई पार्टी को मौका देने का मन बना लिया है

मिशन उत्तराखंड पर दिल्ली के मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल हैं. इस क्रम में रविवार को उन्होंने प्रेस कॉन्‍फ्रेंस किया और कहा कि लोग दिल्ली में पिछले कुछ वर्षों में हुए विकास को देख सकते हैं. ऐसे में उत्तराखंड की जनता ने इस बार नई पार्टी को मौका देने का मन बना लिया है. हम लोगों से बात करेंगे.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola