Breaking News LIVE: यूके में आज फिर आये कोरोना संक्रमण के रिकाॅर्ड मामले, कुल 88,376 संक्रमित

Updated:
विज्ञापन

Breaking News LIVE: डोमिनिकन रिपब्लिक में बड़ा हादसा, प्लेन क्रैश में नौ लोगों की मौत. तेजी से पांव पसार रहा कोरोना का ओमिक्रॉन वेरिएंट. केरल में बर्ड फ्लू की दस्तक के बीच 11 हजार से ज्यादा बत्तखों को मारा गया.

विज्ञापन

यूके में आज फिर आये कोरोना वायरस संक्रमण के रिकाॅर्ड मामले

यूके में आज फिर आये कोरोना वायरस संक्रमण के रिकाॅर्ड मामले सामने आये हैं. आज कुल 88,376 लोग संक्रमित हुए हैं.

कर्नाटक में ओमिक्रॉन के पांच नये मामले

कर्नाटक में ओमिक्रॉन के पांच नये मामले सामने आये हैं, जिससे देश में ओमिक्राॅन का खतरा बढ़ता जा रहा है.

गोवा विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने पहली सूची जारी की

गोवा विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने आठ उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है. पूर्व सीएम दिगंबर कामत मडगांव विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे.

लखनऊ में हुई अखिलेश यादव और शिवपाल यादव की मुलाकात

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के पहले एक महत्वपूर्ण राजनीतिक घटनाक्रम में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव अपने चाचा शिवपाल सिंह यादव से मुलाकात की है. इनदोनों की मुलाकात को बहुत ही खास माना जा रहा है क्योंकि यह संकेत दे रहा है कि शिवपाल सिंह यादव की घर वापसी हो सकती है.

ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह का पार्थिव शरीर भोपाल लाया गया

ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह का पार्थिव शरीर भोपाल लाया गया है. सीडीएस बिपिन रावत की जिस हेलिकॉप्टर दुर्घटना में मौत हुई थी उसी में वरुण सिंह भी घायल हुए थे. इलाज के दौरान 15 दिसंबर को इनकी मौत हो गयी. उनका बेंगलुरू में इलाज चल रहा था.

लखीमपुर खीरी हिंसा मामले को लेकर सदन में जोरदार हंगामा

लखीमपुर खीरी हिंसा मामले में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा को बर्खास्त करने की मांग करते हुए कांग्रेस सदस्यों के हंगामे की वजह से गुरुवार को लोकसभा की कार्यवाही एक बार के स्थगन के बाद अपराह्न करीब 2:10 बजे दिनभर के लिए स्थगित कर दी गई. इधर हंगामे के कारण आज राज्यसभा की बैठक एक बार के स्थगन के बाद दोपहर दो बजकर करीब पांच मिनट पर पूरे दिन के लिए स्थगित कर दी गई.

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola