Live Updates

Breaking News: आरईईटी परीक्षा पेपर लीक मामले में कुल 105 लोग हुए गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

Breaking News: पुरानी पेंशन योजना’ पर डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा, चर्चा से ही इस मुद्दे का समाधान हो सकता है, कल सीएम ने 3 सदस्यीय समिति को 3 महीने के भीतर सिफारिशें रिपोर्ट प्रस्तुत करने की घोषणा की. यह हमें एक दीर्घकालिक समाधान देगा. 18 विपक्षी दलों के विरोध मार्च को विजय चौक पर रोक दिया गया है, जिसके बाद मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि, 200 सांसदों के लिए 2000 पुलिस वालों को लगाया गया है.

विज्ञापन

आरईईटी परीक्षा पेपर लीक मामले में कुल 105 लोग हुए गिरफ्तार

आरईईटी परीक्षा पेपर लीक मामले में स्पेशल ऑपरेशंस ग्रुप द्वारा गिरफ्तार की गई बाड़मेर की 26 वर्षीय महिला द्रौपदी के साथ इस मामले में कुल गिरफ्तारियों की संख्या 105 हो गई है.

भगवंत मान ने पंजाब के राज्यपाल को पत्र लिखा

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कैबिनेट मंत्रियों के विभागों के पुनर्आवंटन की अनुमति देने के लिए पंजाब के राज्यपाल को पत्र लिखा.

प्रधानमंत्री आवास योजना को लेकर बीजेपी कार्यकर्ताओं का उग्र प्रदर्शन, पुलिस ने दागे आंसू गैस के गोले

राज्य में पीएमएवाई के तहत गरीबों के लिए घर की मांग को लेकर रायपुर में छत्तीसगढ़ विधानसभा के बाहर एकत्रित भाजपा कार्यकर्ताओं के खिलाफ पुलिस ने पानी की बौछार, आंसू गैस के गोले छोड़े. पुलिस ने कुछ प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया है

अधीर रंजन चौधरी ने लोकसभा अध्यक्ष को लिखा पत्र, सदन में व्यवधान का मुद्दा उठाया

कांग्रेस के लोकसभा सांसद अधीर रंजन चौधरी ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को पत्र लिखकर सदन में सरकार द्वारा प्रायोजित व्यवधान का मुद्दा उठाया है.

H3N2 को लेकर महाराष्ट्र की शिंदे सरकार करेगी बड़ी बैठक

महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री तानाजी सावंत ने बताया, H3N2 के संबंध में एक बैठक कल सीएम एकनाथ शिंदे और डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस की उपस्थिति में होगी.

उद्धव ठाकरे को एक और झटका, पूर्व स्वास्थ्य मंत्री दीपक सावंत शिंदे गुट में होंगे शामिल

उद्धव ठाकरे को एकनाथ शिंदे गुट से एक के बाद एक झटका लग रहा है. खबर है पूर्व स्वास्थ्य मंत्री दीपक सावंत शिंदे गुट में शामिल होने वाले हैं.

विज्ञापन
विज्ञापन
Abhishek Anand

लेखक के बारे में

By Abhishek Anand

'हम वो जमात हैं जो खंजर नहीं, कलम से वार करते हैं'....टीवी और वेब जर्नलिज्म में अच्छी पकड़ के साथ 10 साल से ज्यादा का अनुभव. झारखंड की राजनीतिक और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग के साथ-साथ विभिन्न विषयों और क्षेत्रों में रिपोर्टिंग. राजनीतिक और क्षेत्रीय पत्रकारिता का शौक.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola