Live Updates

Breaking News : दिल्ली में कोरोना के 1227 नये मामले, 8 लोगों की मौत

Updated:
विज्ञापन

Breaking News : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आजादी के 75वें वर्ष के अवसर पर लाल किले के प्राचीर से राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे का ध्वजारोहण किया. इस मौके पर उन्होंने भारतवासियों को शुभकामनाएं दीं. देश-दुनिया की ताजा खबर पढ़ने के लिए क्लिक कीजिए Prabhat Khabar.com का Breaking News LIVE Blog.

विज्ञापन

दिल्ली में कोरोना के 1227 नये मामले, 8 लोगों की मौत

दिल्ली में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 1227 नये मामले सामने आये. साथ ही 8 लोगों की कोरोना से मौत भी हो गयी. नये मामलों के सामने आने के बाद दिल्ली में कुल सक्रिय मामले बढ़कर 7519 हो गये. हालांकि राहत की बात है कि पिछले 24 घंटे में कोरोना से 2130 लोग ठीक भी हुए.

बांग्लादेश में प्लास्टिक फैक्ट्री में भीषण आग, 6 लोगों की मौत

बांग्लादेश की राजधानी ढाका के चौक बाजार इलाके में एक प्लास्टिक फैक्ट्री में भीषण आग लग गयी. जिसमें 6 लोगों की मौत हो गयी.

मेंगलुरु में प्रेमी जोड़े के मोबाइल चैट के कारण इंडिगो फ्लाइट की उड़ान में हुई देर

मेंगलुरु से मुंबई जाने वाले विमान को उड़ान भरने में उस समय छह घंटे की देरी हुई जब एक महिला यात्री ने उसके साथ यात्रा कर रहे एक व्यक्ति के मोबाइल फोन पर संदिग्ध संदेश आने के बारे में जानकारी दी. पुलिस ने बताया कि सभी यात्रियों को विमान से उतरने के लिए कहा गया और उनके सामान की व्यापक रूप से तलाशी ली गई. इसके बाद ही इंडिगो के विमान को रविवार शाम को मुंबई के लिए उड़ान भरने की अनुमति दी गई. एक महिला यात्री ने विमान में सवार एक व्यक्ति के मोबाइल फोन पर एक संदेश देखा और विमान के चालक दल को इसकी जानकारी दी. चालक दल ने हवाई यातायात नियंत्रक को इसकी सूचना दी और उड़ान भरने के लिए तैयार विमान को रोकना पड़ा.

जम्मू-कश्मीर के राजौरी में सुरक्षाबलों 3-4 आतंकियों को घेरा

जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले के कांत्रा इलाके में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ जारी है. टीवी चैनल की खबर में बताया जा रहा है कि सर्च अभियान के दौरान सुरक्षा बलों ने तीन से चार आतंकवादियों को घेर रखा है.

लाल किले से पहली बार स्वदेशी तोप से सलामी दी गई: प्रधानमंत्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को कहा कि स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर लाल किले से पहली बार स्वदेशी तोप से सलामी दी गई. उन्होंने लाल किले की प्रचार से राष्ट्र के नाम संबोधन में यह भी कहा कि ‘आत्मनिर्भर भारत’ कोई सरकारी कार्यक्रम नहीं, बल्कि समाज का जन आंदोलन है जिसे सबको मिलकर आगे बढ़ाना है. प्रधानमंत्री ने कहा कि आजादी के 75 साल में पहली बार ऐसा हुआ हुआ है कि लाल किले से सलामी के लिए देश में निर्मित तोप का इस्तेमाल किया गया. उन्होंने कहा कि आत्मनिर्भर भारत, ये हर नागरिक का, हर सरकार का, समाज की हर एक इकाई का दायित्व बन जाता है. आत्मनिर्भर भारत, ये सरकारी एजेंडा या सरकारी कार्यक्रम नहीं है. ये समाज का जनआंदोलन है, जिसे हमें आगे बढ़ाना है.’

आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने स्वतंत्रता दिवस पर नागपुर में संघ मुख्यालय पर तिरंगा फहराया

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के प्रमुख मोहन भागवत ने सोमवार को भारत की आजादी की 75वीं सालगिरह पर महाराष्ट्र के नागपुर शहर में स्थित आरएसएस मुख्यालय में राष्ट्रीय ध्वज फहराया. संघ मुख्यालय में कड़ी सुरक्षा के बीच आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह में आरएसएस के कुछ स्वयंसेवक और प्रचारक मौजूद थे. आरएसएस ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर रेशमबाग क्षेत्र स्थित डॉ. हेडगेवार स्मारक समिति में एक कार्यक्रम का आयोजन किया है, जिसमें नागपुर महानगर के सहसंघचालक श्रीधर गाडगे मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत किया. आरएसएस के स्वयंसेवक शाम पांच बजे शहर के विभिन्न हिस्सों में ‘पथ संचलन’ (मार्च पास्ट) भी किया.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola