Breaking News: फ्रांस की विदेश मंत्री कैथरीन कोलोना ने पीएम मोदी से की मुलाकात
Breaking News: मिज़ोरम में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 36 नए मामले सामने आए हैं और कोरोना से किसी भी व्यक्ति की मृत्यु नहीं हुई. वहीं, महाराष्ट्र में कोरोना वायरस संक्रमण के 730 नये मामले सामने आये और महामारी से चार और लोगों की मौत हो गई.
श्रीनगर के नौगाम इलाके में पुलिस मुठभेड़ में दो आतंकी ढेर
जम्मू और कश्मीर : कश्मीर जोन पुलिस ने बताया कि श्रीनगर के नौगाम इलाके में जारी मुठभेड़ में एक और आतंकवादी ढेर, सुरक्षा बलों ने अब तक कुल दो आतंकवादियों को ढेर कर दिया है. शवों की पहचान की जा रही है.
श्रीनगर के नौगाम इलाके में मुठभेड़ शुरू
जम्मू-कश्मीर पुलिस ने बताया कि खुफिया इनपुट पर श्रीनगर के नौगाम इलाके में एक मुठभेड़ शुरू हो गई है. पुलिस और 50 आरआर इस मुठभेड़ में शामिल हैं.
टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज रॉबिन उथप्पा क्रिकेट के सभी फॉर्मों से लेंगे संन्यास
भारतीय क्रिकेट टीम के सलामी बल्लेबाज रॉबिन उथप्पा ने बुधवार को क्रिकेट के सभी फॉर्मों से संन्यास लेने का ऐलान किया है.
जनजातीय समुदायों को अनुसूचित जनजाति की श्रेणी में शामिल के लिए मंत्रिमंडल की मंजूरी – अर्जुन मुंडा
आज केंद्रीय मंत्रिमंडल ने ऐतिहासिक निर्णय लेते हुए छत्तीसगढ़, हिमाचल प्रदेश, कर्नाटक, तमिलनाडु और उत्तर प्रदेश में कई जनजातीय समुदायों को अनुसूचित जनजाति की श्रेणी में शामिल करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी है: केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा
फ्रांस की विदेश मंत्री कैथरीन कोलोना ने पीएम मोदी से की मुलाकात
दिल्ली : फ्रांस की विदेश मंत्री कैथरीन कोलोना ने आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की.
कोलकाता पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स ने अलकायदा के संदिग्ध युवक को किया गिरफ्तार
कोलकाता पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स ने उत्तर प्रदेश के सहारनपुर से आतंकी संगठन अलकायदा से जुड़े एक संदिग्ध युवक को गिरफ्तार किया है.आरोपी का नाम हसनंत शेख (25) है. वह मालदह के कालियाचक थानाअंतर्गत नाजीरपुर का निवासी है.आतंकी संगठन से ही जुड़े एक बांग्लादेसी फैजल अहमद को गिरफ्तार करने के बाद हसनत के नाम का पता चला था. उसको आज कोर्ट में पेश किया गया . 20 सितबंर तक पुलिस हिरासत में रखा गया है.
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए