Breaking News Live: सीरिया में सेना की एक बस पर बम से हमला, 18 सैनिकों की मौत
संयुक्त राष्ट्र महासभा ने यूक्रेन के क्षेत्रों के रूस में कब्जे़ की निंदा करने वाले प्रस्ताव को अपनाया. 143 देशों ने प्रस्ताव के पक्ष में मतदान किया, 5 ने इसके विरोध में वोट किया, भारत सहित 35 ने प्रस्ताव पर वोट नहीं किया.
सीरिया में दमिश्क के पास सेना की एक बस पर बम से हमला, 18 सैनिकों की मौत
सीरिया में दमिश्क के पास सेना की एक बस पर बम हमले में कम से कम 18 सैनिकों की मौत हो गई और 27 अन्य घायल हो गए, राज्य मीडिया ने कहा, इस तरह के सबसे घातक अभियानों में से एक, एएफपी न्यूज एजेंसी ने सरकारी मीडिया के हवाले से बताया.
शशि थरूर का आरोप, कई प्रदेश कांग्रेस समितियों में खड़गे का स्वागत होता है, मेरा नहीं
कांग्रेस अध्यक्ष पद के उम्मीदवार शशि थरूर ने गुरुवार को कहा कि कई प्रदेश इकाइयों में उनके प्रतिद्वंद्वी मल्लिकार्जुन खड़गे का स्वागत किया जाता है और बड़े-बड़े नेता उनसे मिलते हैं, लेकिन उनके साथ ऐसा व्यवहार नहीं होता. हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि वह कोई शिकायत नहीं कर रहे हैं, लेकिन व्यवस्था में कमियां हैं, क्योंकि 22 साल से पार्टी में चुनाव नहीं हुआ है. थरूर ने यह भी कहा कि केंद्रीय चुनाव प्राधिकरण के प्रमुख मधुसूदन मिस्त्री ने स्वतंत्र एवं निष्पक्ष चुनाव कराने का प्रयास किया है.
अमित शाह ने कश्मीर मुद्दे के लिए नेहरू को जिम्मेदार ठहराया
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुरुवार को देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू को कश्मीर से जुड़े मुद्दों के लिए जिम्मेदार ठहराया और कहा कि संविधान का अनुच्छेद 370 हटाकर उन्हें हल करने का श्रेय नरेंद्र मोदी सरकार को है. केंद्रीय गृह मंत्री शाह ने चुनावी प्रदेश गुजरात में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की गौरव यात्रा को हरी झंडी दिखाने के लिए आयोजित एक कार्यक्रम में कहा कि अयोध्या में राम मंदिर निर्माण को लेकर कांग्रेस उनकी पार्टी पर तंज कसती थी, लेकिन अब मंदिर निर्माण का काम चल रहा है. उन्होंने कहा कि अनुच्छेद 370 शामिल करने की जवाहरलाल नेहरू की गलती के कारण कश्मीर में गड़बड़ी थी. उसका ठीक से देश के साथ एकीकरण नहीं किया जा सका.
आम आदमी पार्टी के गुजरात अध्यक्ष को पुलिस ने हिरासत में लिया
आम आदमी के गुजरात अध्यक्ष गोपाल इटालिया को हिरासत में ले लिया गया है. पुलिस ने उन्हें हिरासत में लिया है.बता दें कि उन्हेेें NCW में पेश होने के लिए समन भेजा गया था. बता दें पीएम मोदी के ऊपर गोपाल इटलिया ने एक वीडियो बनाया था जिसमें आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग पीएम मोदी के लिए किया गया था.
केरल मानव बलि मामले में कोर्ट ने तीनों आरोपियों को 12 दिनों की पुलिस हिरासत में भेजा
केरल: एर्नाकुलम प्रथम श्रेणी मजिस्ट्रेट कोर्ट ने केरल ‘मानव बलि मामले’ के तीनों आरोपियों को 24 अक्टूबर तक 12 दिन की पुलिस हिरासत में भेजा.
NCW अध्यक्ष रेखा शर्मा के घर के बाहर आप कार्यकर्ताओं का विरोध प्रदर्शन
NCW (राष्ट्रीय महिला आयोग) की अध्यक्ष रेखा शर्मा के घर के बाहर आप कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया. रेखा शर्मा ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी. बता दें कि एनसीडब्ल्यू ने आप गुजरात प्रमुख गोपाल इटालिया को एक वीडियो के संबंध में तलब किया था, जिसमें उन्हें कथित तौर पर पीएम के लिए अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल करते देखा गया था.
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए