Breaking News: कल मुख्यमंत्रियों के साथ कोरोना की समीक्षा करेंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

Updated:
विज्ञापन

Breaking News: कोरोना की रफ्तार लगातार बढ़ती जा रही है. कल मुख्यमंत्रियों के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ कोरोना की स्थिति की समीक्षा करेंगे. एस सोमनाथ को ISRO का नया चीफ नियुक्त किया गया है.

विज्ञापन

मुंबई में कोरोना से 126 पुलिसकर्मियों की मौत

मुंबई में कोरोना के संक्रमण से अब तक 126 पुलिसकर्मियों की मौत हो चुकी है. 11 जनवरी को 98 पुलिसकर्मी कोरोना से संक्रमित पाये गये. मुंबई पुलिस के 741 अधिकारी और कर्मचारी कोविड19 से संक्रमित हैं.

कल मुख्यमंत्रियों के साथ कोरोना की समीक्षा करेंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल यानी गुरुवार की शाम 4:30 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये देश के सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक करेंगे और कोरोना की स्थिति की समीक्षा करेंगे.

इसरो ने गगनयान कार्यक्रम के लिए क्रायोजेनिक इंजन का सफल परीक्षण किया

इसरो ने अपने गगनयान कार्यक्रम के लिए क्रायोजेनिक इंजन का आज सफल परीक्षण किया. परीक्षण तमिलनाडु के महेंद्रगिरि स्थित इसरो के प्रोपल्शन कॉम्प्लेक्स में किया गया.

पंजाब के फिरोजपुर में ड्रग्स की तस्करी को बीएसएफ ने किया फेल, 7.4 किलो हेरोइन व हथियार जब्त किये

पंजाब के फिरोजपुर और अमृतसर सेक्टर में सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवानों ने प्रतिबंधित चीजों की तस्करी की तीन कोशिशों को विफल कर दिया. बीएसएफ ने करीब 7.4 किलोग्राम संदिग्ध हेरोइन, 2 पिस्टल और 55 राउंड कारतूस बरामद किये हैं. बीएसएफ पंजाब फ्रंटियर ने यह जानकारी दी है.

भारत बायोटेक का दावा- ओमिक्रॉन और डेल्टा दोनों में प्रभावी है COVAXIN( BBV152)

भारत बायोटेक ने दावा किया है कि उसके वैक्सीन COVAXIN( BBV152) का बूस्टर डोज कोरोना वायरस के ओमिक्रॉन और डेल्टा वैरिएंट दोनों को खत्म करने में सक्षम है.

ओमिक्रॉन को हल्के में न लें- डॉ वीके पाल की चेतावनी

नीति आयोग के सदस्य डॉ वीके पाल ने चेतावनी दी है कि ओमिक्रॉन को हल्के में न लें. यह कोई साधारण फ्लू नहीं है. इसलिए मास्क लगाना बंद न करें. हम सबकी जिम्मेदारी है कि हम कोरोना के ओमिक्रॉन वैरिएंट को बढ़ने से रोकें. मास्क लगाएं, वैक्सीन लगवाएं. वैक्सीन कुछ हद तक कोरोना से बचाने में मददगार है.

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola