Breaking News: दिल्ली में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 137 नये मामले, दो की मौत
Breaking News: द्वारका शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती का 99 वर्ष की आयु में निधन हो गया. महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के निधन पर भारत में एक दिन का राष्ट्रीय शोक देखा गया जिसके बाद राष्ट्रीय ध्वज को आधा झुकाया गया. तस्वीरें लाल किले और राष्ट्रपति भवन की हैं. जानें बिहार- झारखंड समेत अन्य राज्यों की बड़ी खबरें.
दिल्ली में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 137 नये मामले, दो की मौत
दिल्ली में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 137 नये मामले सामने आये. जबकि 24 घंटे में कोरोना से 194 लोग ठीक होकर घर लौटे. पिछले 24 घंटे में कोरोना से दो लोगों की मौत भी हुई है. दिल्ली में अब भी कोरोना के 717 सक्रिय मामले.
पश्चिम बंगाल में बीजेपी के विरोध प्रदर्शन के दौरान बम ब्लास्ट, दो कार्यकता घायल
पश्चिम बंगाल के कूचबिहार के सीतलकुची में बीजेपी के विरोध प्रदर्शन के दौरान कई देसी बम ब्लास्ट हुए. जिसमें बीजेपी के 2 कार्यकर्ता घायल हो गए. उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया. स्थिति अब सामान्य हो रही है. ईडी और सीबीआई द्वारा हाल ही में की गई छापेमारी को लेकर भाजपा ने ममता बनर्जी सरकार के खिलाफ विरोध मार्च निकाला था. भाजपा जिलाध्यक्ष सुकुमार रॉय ने बताया, हमने सीतलकुची इलाके, कूचबिहार में एक विशाल विरोध रैली (कथित रूप से विभिन्न घोटालों में शामिल टीएमसी नेताओं की गिरफ्तारी के लिए) की, जिसके दौरान टीएमसी कार्यकर्ताओं ने पथराव करना और बाद में बम फेंकना शुरू कर दिया. जिसमें 2 भाजपा पार्टी कार्यकर्ता घायल हो गए.
डॉ एस जयशंकर ने सऊदी विदेश मंत्री प्रिंस फैसल ने की मुलाकात
भारत के विदेश मंत्री डॉ एस जयशंकर ने रविवार दोपहर सऊदी विदेश मंत्री प्रिंस फैसल बिन फरहान अल सऊद के साथ गर्मजोशी से मुलाकात की.
भाजपा प्रवक्ता उमेश शर्मा का दिल का दौरा पड़ने से निधन
मध्य प्रदेश भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष उमेश शर्मा का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया. सीन में दर्द की शिकायत के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था.
शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती के निधन पर अमित शाह ने जताया शोक
द्वारका पीठ शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती के निधन पर गृह मंत्री अमित शाह ने शोक जताया. शाह ने ट्वीट किया और लिखा, द्वारका शारदा पीठ के शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती जी के निधन का दुःखद समाचार प्राप्त हुआ. सनातन संस्कृति व धर्म के प्रचार-प्रसार को समर्पित उनके कार्य सदैव याद किए जाएंगे. उनके अनुयायियों के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं. ईश्वर दिवंगत आत्मा को सद्गति प्रदान करें. ॐ शांति.
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने प्रधान मंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान की शुरुआत की
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने प्रधान मंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान की शुरुआत की. भारत सरकार ने 2025 तक टीबी को समाप्त करने का लक्ष्य रखा है. राष्ट्रीय टीबी उन्मूलन कार्यक्रम पोर्टल के अनुसार, दो दिनों में 1,78,443 तपेदिक रोगियों को सपोर्ट किया गया.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए