Breaking News: गलती से भारतीय सीमा में आया पाकिस्तानी नागरिक, बीएसएफ ने पाक रेजर्स को सौंपा

Updated:
विज्ञापन

Breaking News: रूसी सेना ने यूक्रेन पर 24 घंटे में 84 मिसाइलें दागी है. इस हमले में ग्यारह लोगों की मौत होने की खबर है. वहीं, तुर्की में आज से राष्ट्रपति चुनाव की प्रक्रिया शुरू होगी. इसके अलावा, जर्मनी के हैम्बर्ग में अंधाधुंध फायरिंग में कई लोगों की मौत की खबर सामने आ रही है. इधर, गुजरात विधानसभा में आज बीजेपी विधायक बीबीसी डॉक्यूमेंट्री के खिलाफ प्रस्ताव लाएंगे. जबकि, सोशल मीडिया पर विवादित पोस्ट करने के आरोप में डोडा में एक सरकारी कर्मचारी को गिरफ्तार किया गया है.

विज्ञापन

भारत पहुंच गया पाकिस्तानी नागरिक

पंजाब के रास्ते गलती से एक पाकिस्तानी नागरिक भारतीय सीमा में प्रवेश कर गया. बीएसएफ के जवानों ने पाकिस्तानी नागरिक को सीमा बाड़ से आगे पकड़ा, जबकि वह अंतरराष्ट्रीय सीमा पार कर फिरोजपुर के तहत भारतीय क्षेत्र में प्रवेश कर गया था. वह अनजाने में पार कर गया था. शख्स के पास निजी सामान के अलावा कुछ भी आपत्तिजनक बरामद नहीं हुआ है. बाद में उन्हें मानवीय आधार पर पाकिस्तान रेंजर्स को सौंप दिया गया.

टीएमसी नेता शांतनु बनर्जी को ईडी ने कियागिरफ्तार

बंगाल में एसएससी घोटाला मामले में ईडी ने टीएमसी नेता शांतनु बनर्जी से लंबी पूछताछ की. वहीं, पूछताछ के बाद ईडी ने शांतनु बनर्जी को गिरफ्तार कर लिया. (टीवी न्यूज)

H3N2 वायरस को लेकर सरकार अलर्ट

H3N2 वायरस को लेकर सरकार अलर्ट मोड में है. वायरस को लेकर केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने समीक्षा बैठक की है. बता दें, मंत्रालय ने इस वायरस से दो लोगों के मौत की पुष्टि की है. (आजतक)

टीवी सीरियल के सेट पर आग

मुंबई के गोरेगांव फिल्म सिटी में एक टीवी सीरियल के सेट पर आग लग गई. आग बुझाने के प्रयास जारी है. राहत की बात यही है कि आग से किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है.

सोमनाथ भारती बने दिल्ली जल बोर्ड के नये उपाध्यक्ष

दिल्ली सरकार ने आज यानी शुक्रवार को सोमनाथ भारती को दिल्ली जल बोर्ड का नया उपाध्यक्ष बनाया है. इससे पहले यह जिम्मेदारी सौरभ भारद्वाज के पास थी, लेकिन उनके मंत्री बनने से यह पद खाली हो गया था.

7 दिनों तक ईडी की रिमांड पर सिसोदिया

आम आदमी पार्टी नेता मनीष सिसोदिया को दिल्ली की राउस एवेन्यू कोर्ट ने 17 मार्च तक ईडी रिमांड पर भेज दिया है. कोर्ट के फैसले के बाद 7 दिनों तक सिसोदिया ईडी की रिमांड पर रहेंगे. इस दौरान ईडी सिसोदिया से पूछताछ करेगी.

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola