Breaking News : आपसी रंजिश में किसान की तेज धार हथियार से हत्या

Updated:
विज्ञापन

Breaking News Updates: गुजरात के मोरबी में केबल पुल टूटने से 135 लोगों की मौत मामले में जांच तेज. केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज हिमाचल प्रदेश में 3 जनसभाओं को करेंगे संबोधित. पीएम मोदी आज EWS लाभार्थियों को सौंपेंगे 3024 फ्लैट्स. ट्विटर पर ब्लू टिक के लिए हर महीने देने होंगे 8 डॉलर. देश दुनिया की तमाम खबरो के लिए बने रहे prabhatkhabar.com के साथ.

विज्ञापन

आपसी रंजिश में किसान की तेज धार हथियार से हत्या

हरियाणा के भिवानी जिले के बामला द्वितीय गांव में एक किसान की कथित रंजिश के चलते मंगलवार की रात तेजधार हथियार से हत्या कर दी गई. पुलिस ने इसकी जानकारी दी. पुलिस ने बताया कि किसान का शव पड़ोसी के खेत में पड़ा मिला. उन्होंने बताया कि मरने वाले की पहचान सुरेंद्र (40) के रूप में की गयी है. उन्होंने बताया कि मृतक की पत्नी की शिकायत पर पुलिस ने एक महिला सहित 13 लोगों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है.

तेलंगाना में प्रताड़ना से परेशान माता-पिता ने सुपारी देकर कराई बेटे की हत्या

तेलंगाना के खम्मम जिले में अपने बेटे की शराब की लत और प्रताड़ना से परेशान एक बुजुर्ग दंपति ने सुपारी देकर भाड़े के हत्यारों से कथित तौर पर उसकी हत्या करवा दी. पुलिस के मुताबिक, दंपति ने अपने बेटे को मारने के लिए अपने रिश्तेदार के साथ एक साजिश रची, क्योंकि वे उसकी शराब की लत और प्रताड़ना से परेशान थे. पुलिस के अनुसार, 18 अक्टूबर को 26 वर्षीय युवक को उसके चाचा पड़ोसी नलगोंडा जिले में एक शराब पार्टी में ले गए, जहां उसे शराब परोसी गई. इसके बाद भाड़े के हत्यारों के गिरोह ने रस्सी से गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी.

त्रिपुरा के बिशालगढ़ में कांग्रेस और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच झड़प

त्रिपुरा के बिशालगढ़ विधानसभा क्षेत्र में बुधवार को भाजपा और कांग्रेसी कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हो गई.

शिरोमणि अकाली दल ने बीबी जागीर कौर को किया निलंबित

शिरोमणि अकाली दल (शिअद) ने बुधवार को वरिष्ठ नेता बीबी जागीर कौर को पार्टी से निलंबित कर दिया और उन्हें पार्टी विरोधी गतिविधियों को रोकने के लिए दो दिन का अल्टीमेटम जारी किया. स्पष्टीकरण देने में विफल रहने पर उनके खिलाफ सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी.

भारत ने इंटरसेप्टर एडी-1 मिसाइल के दूसरे चरण का सफल परीक्षण किया

भारत ने बुधवार को ओडिशा के एपीजे अब्दुल कलाम द्वीप से बैलिस्टिक मिसाइल डिफेंस (बीएमडी) इंटरसेप्टर एडी-1 मिसाइल के दूसरे चरण का सफल परीक्षण किया. सभी बीएमडी हथियार प्रणाली तत्वों की भागीदारी के साथ उड़ान परीक्षण किया गया.

पद्म भूषण इला भट्ट का 89 वर्ष की उम्र में निधन

महिला अधिकारों की सामाजिक कार्यकर्ता पद्म भूषण इला भट्ट का बुधवार को 89 वर्ष की अवस्था में निधन हो गया.

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola