Breaking News: दिल्ली में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 501 नए केस, संक्रमण दर 7.72 फीसदी पहुंची
Breaking News Latest Updates: दिल्ली के हिंसा प्रभावित जहांगीरपुरी इलाके में पुलिस के साथ रैपिड एक्शन फोर्स तैनात, राजधानी दिल्ली में ऑटो, टैक्सी और मिनीबस ड्राइवरों की हड़ताल. ताजा खबरों के लिए प्रभात खबर के साथ बने रहें.
दिल्ली में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 501 नए केस, संक्रमण दर 7.72 फीसदी पहुंची
दिल्ली में पिछले 24 घंटों में कोविड के 501 नए मामले सामने आए और 290 मरीज ठीक हुए. वहीं, इस अवधि के दौरान कोई मृत्यु दर्ज नहीं की गई है. जबकि, सक्रिय मामले 1729 और सकारात्मकता दर 7.72 फीसदी पहुंची.
पुलवामा के काकापोरा में रेलवे सुरक्षा बल के दो जवानों को आतंकियों ने मारी गोली, एक शहीद
जम्मू-कश्मीर पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि दक्षिण कश्मीर के पुलवामा में काकापोरा रेलवे स्टेशन के बाहर आतंकी हमले में घायल हुए रेलवे सुरक्षा बल के एक जवान एचसी सुरिंदर कुमार वीरगति को प्राप्त हो गए और दूसरे ASI देवराज कुमार घायल हो गए. मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई और पूरे इलाके की घेराबंदी की गई है
कांग्रेस नेताओं की प्रशांत किशोर के साथ बैठक खत्म
कांग्रेस नेताओं की चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर के साथ बैठक खत्म हो गई है. 10 जनपथ से पार्टी नेता प्रियंका गांधी, अंबिका सोनी और पी चिदंबरम निकल गए है.
गुरुग्राम के सुभाष चौक इलाके से बदमाशों ने दिनदहाड़े कैश वैन से 1 करोड़ रुपए लूटे
हरियाणा के गुरुग्राम के सुभाष चौक इलाके से बदमाशों ने दिनदहाड़े कैश वैन से 1 करोड़ रुपए लूट लिए. गुरुग्राम पुलिस में डीसीपी ईस्ट वीरेंद्र विज ने बताया कि प्राथमिक सूचना के मुताबिक 4 से 5 लड़के आए और आंखों में मिर्च झोंककर 1 करोड़ रुपए लूटकर ले गए. मामले में कार्रवाई जारी है.
दिल्ली में खुलेआम फायरिंग करने वाला सोनू शेख गिरफ्तार
दिल्ली में हनुमान जयंती पर निकली शोभायात्रा के दौरान 16 अप्रैल को जहांगीरपुरी में हुई हिंसा में सरेआम गोलियां चलाने वाले शख्स सोनू शेख उर्फ इमाम उर्फ यूनुस को दिल्ली पुलिस ने सोमवार (18 अप्रैल 2022) को गिरफ्तार कर लिया.
पीएफआई के अब्दुल मतीन शेखानी ने किया सरेंडर
पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया के नेता अब्दुल मतीन शेखानी ने ठाणे कोर्ट में सोमवार को सरेंडर कर दिया. वह 4 दिन से फरार चल रहा था.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए