Breaking News: प्रमोद सावंत कल लेंगे गोवा के मुख्यमंत्री पद की शपथ
Breaking News LIVE Updates: गोवा विधानसभा चुनाव में भाजपा को 20 सीटें दिलाने वाले प्रमोद सावंत सोमवार को दूसरी बार राज्य के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे. राजस्थान के बीकानेर में 4 सफाईकर्मियों की मौत हो गयी है. अमरनाथ यात्रा 30 जून से शुरू होने जा रही है. आप हमारे साथ बने रहें.
प्रमोद सावंत कल लेंगे गोवा के मुख्यमंत्री पद की शपथ
गोवा विधानसभा चुनाव में भाजपा को 20 सीटें दिलाने वाले प्रमोद सावंत सोमवार को दूसरी बार राज्य के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे. एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी. शपथ ग्रहण समारोह डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी स्टेडियम में होगा. सरकार के एक प्रवक्ता ने बताया कि इस समारोह में प्रधानमंत्री मोदी और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह मौजूद रहेंगे.
राजस्थान के बीकानेर में 4 सफाईकर्मियों की मौत
राजस्थान के बीकानेर में 4 सफाईकर्मियों की मौत हो गयी है. ये लोग एक फैक्ट्री की स्टोरेज फैसिलिटी की सफाई करने गये थे. बीकानेर के करनी इंडस्ट्रियल एरिया में हुई इस घटना के बारे में पुलिस ने कहा है कि प्रथम दृष्ट्या ऐसा लगता है कि इन लोगों की मौत टॉक्सिक गैस की वजह से हुई है. हालांकि, मामले की जांच शुरू कर दी गयी है. अगर कोई दोषी पाया गया, तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जायेगी. मृतकों का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है.
कल से चीन के शंघाई में कोविड-19 लॉकडाउन
चीन अपने देश में 28 मार्च 2022 से लॉकडाउन लगाने जा रहा है. न्यूज एजेंसी एएफपी ने चीन की सरकार के हवाले से कहा है कि शंघाई में सोमवार (28 मार्च) से फेजवाईज लॉकडाउन लगाने जा रहा है.
इमरान खान इस्लामाबाद में रैली को संबोधित करेंगे
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान थोड़ी देर में राजधानी इस्लामाबाद में एक रैली को संबोधित करेंगे. इमरान खान अपनी कुर्सी बचाने की लड़ाई लड़ रहे हैं. कल उनके खिलाफ नेशनल असेंबली में अविश्वास प्रस्ताव आने वाला है.
30 जून से शुरू होगी अमरनाथ यात्रा
अमरनाथ यात्रा 30 जून से शुरू होने जा रही है. इस वर्ष यात्रा 43 दिन तक चलेगी. अमरनाथ यात्रा के दौरान सभी श्रद्धालुओं को कोरोना नियमोंका पालन करना होगा. अमरनाथ यात्रा का समापन रक्षा बंधन के दिन होगा. जम्मू-कश्मीर के लेफ्टिनेंट गवर्नर मनोज कुमार सिन्हा ने यह जानकारी दी.
घायल शख्स की मौत
जम्मू कश्मीर के बडगाम जिले में आतंकवादियों की गोलीबार में घायल हुए एक विशेष पुलिस अधिकारी के भाई की रविवार को मौत हो गई. अस्पताल में इलाज के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली. बता दें, आतंकवादियों ने शनिवार को विशेष पुलिस अधिकारी इशफाक अहमद की बडगाम में उनके आवास के पास गोली मार कर हत्या का दी थी. इसी दौरान उनके भाई उमर जान को भी गोलियां लगी थीं.
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए