Live Updates

Breaking News LIVE: एटीएस गुजरात मिली बड़ी सफलता, 300 करोड़ कीमत के नारकोटिक्स बरामद

Updated:
विज्ञापन

Breaking News Updates : पूरे भारत में ठंड का कहर जारी है. अमेरिका में भी ठंडी लहर की चपेट में आने से करीब 26 लोगों की मौत हो गई है. ओडिशा के रायगढ़ के होटल में गिरने से रूसी पर्यटक की मौत हो गई है. हिमाचल प्रदेश के डोभी में पैराग्लाइडर तकनीकी खराबी आने से महाराष्ट्र के एक पर्यटक की मौत हो गई है. बाकी देश-दुनिया की ताजा खबरों को पढ़ने के लिए आप हमारे साथ बने रहें.

विज्ञापन

एटीएस गुजरात मिली बड़ी सफलता, 300 करोड़ कीमत के नारकोटिक्स बरामद

एटीएस गुजरात द्वारा खुफिया इनपुट के आधार पर भारतीय तट रक्षक (आईसीजी) ने भारतीय जल में 10 चालक दल के साथ हथियार, गोला-बारूद, 300 करोड़ कीमत के 40 किलो नारकोटिक्स, और लगभग ले जाने वाली एक पाकिस्तानी नाव को पकड़ा है. भारतीय तट रक्षक ने यह जानकारी दी.

हाईकोर्ट ने BRS विधायक खरीद-फरोख्त मामले में SIT रद्द कर केस CBI को किया ट्रांसफर

तेलंगाना के बीजेपी नेता और एडवोकेट राम चंद्र राव ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि हाईकोर्ट ने बीआरएस विधायकों की खरीद-फरोख्त के मामले को सीबीआई को ट्रांसफर कर दिया है. साथ ही हाई कोर्ट ने एसआईटी को भी रद्द कर दिया है. उन्होंने कहा कि हम इस फैसले का स्वागत करते हैं.

मूवी थिएटर, स्कूल और कॉलेजों में मास्क अनिवार्य, नए साल का जश्न रात 1 बजे से पहले खत्म

कर्नाटक के मूवी थिएटर, स्कूल और कॉलेजों के अंदर मास्क अनिवार्य कर दिया गया है. पब, रेस्टोरेंट और बार में नए साल का जश्न मनाने के लिए मास्क अनिवार्य होगा. साथ ही नए साल का जश्न रात 1 बजे से पहले खत्म हो जाएगा. कर्नाटक के स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि घबराने की जरूरत नहीं, बस सावधानी बरतनी होगी.

मदर डेयरी ने दूध के दाम में बढ़ोतरी, गाय के दूध और टोकन वाले दूध में कोई संशोधन नहीं

मदर डेयरी ने दूध के दाम में बढ़ोतरी की है. मंगलवार यानि 27 दिसंबर से दूध के दाम में 2 रुपये का इजाफा हुआ है. हालांकि, गाय के दूध और टोकन वाले दूध के एमआरपी में कोई संशोधन नहीं है.

राजस्थान शिक्षक भर्ती परीक्षा की नई तारीख का किया गया ऐलान

शिक्षक भर्ती परीक्षा पेपर लीक पर राजस्थान के शिक्षा मंत्री बुलाकी दास कल्ला ने कहा कि हमने तत्काल कार्रवाई करते हुए गिरफ़्तारियां की है. आरपीएससी ने परीक्षा की नई तारीख घोषित की है. आरोपियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। मामले में जो संलिप्त थे उन्हें निलंबित कर दिया गया है.

एम्स में भर्ती कराई गईं वित्त मंत्री सीतारमण, प्राइवेट वार्ड में चल रहा इलाज

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को सोमवार को यहां अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में भर्ती कराया गया. उन्होंने बताया कि सीतारमण (63) को अस्पताल के एक प्राइवेड वार्ड में भर्ती कराया गया है. दोपहर करीब 12 बजे उन्हें अस्पताल ले जाया गया.

विज्ञापन
विज्ञापन
कुमार विश्वत सेन

लेखक के बारे में

By कुमार विश्वत सेन

कुमार विश्वत सेन प्रभात खबर डिजिटल में डेप्यूटी चीफ कंटेंट राइटर हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता का 25 साल से अधिक का अनुभव है. इन्होंने 21वीं सदी की शुरुआत से ही हिंदी पत्रकारिता में कदम रखा. दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता का कोर्स करने के बाद दिल्ली के दैनिक हिंदुस्तान से रिपोर्टिंग की शुरुआत की. इसके बाद वे दिल्ली में लगातार 12 सालों तक रिपोर्टिंग की. इस दौरान उन्होंने दिल्ली से प्रकाशित दैनिक हिंदुस्तान दैनिक जागरण, देशबंधु जैसे प्रतिष्ठित अखबारों के साथ कई साप्ताहिक अखबारों के लिए भी रिपोर्टिंग की. 2013 में वे प्रभात खबर आए. तब से वे प्रिंट मीडिया के साथ फिलहाल पिछले 10 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों में ही राजस्थान में होने वाली हिंदी पत्रकारिता के 300 साल के इतिहास पर एक पुस्तक 'नित नए आयाम की खोज: राजस्थानी पत्रकारिता' की रचना की. इनकी कई कहानियां देश के विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हुई हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola