Live Updates

पंजाब और हरियाणा हाइकोर्ट ने कोरोना मामले बढ़ने को लेकर सभी अंतरिम आदेशों का विस्तार 30 जून तक किया

Updated:
विज्ञापन

Breaking News Live : हरियाणा के फरीदाबाद जिले के बल्लभगढ़ सेक्टर-7 थाना क्षेत्र के एक होटल में 24 साल की एक युवती की उसके प्रेमी ने कथित रूप से गला दबाकर हत्या कर दी. दिल्ली परिवहन निगम (डीटीसी) ने कोरोना के मामलों में तेज बढ़ोतरी के बीच ऑक्सीजन की कमी से जूझ रहे राष्ट्रीय राजधानी के अस्पतालों में जीवन रक्षक गैस के सिलेंडर पहुंचाने के लिए बसें तैनात की है. उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में पुलिस ने पांच अप्रैल को दिल्ली से हमीरपुर जा रही एक निजी बस में सवार लोगों से लूटपाट करने के आरोपी तीन बदमाशों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया.

विज्ञापन

पंजाब और हरियाणा हाइकोर्ट ने कोरोना मामलों में बढ़ोतरी के बाद सभी अंतरिम आदेशों का विस्तार 30 जून तक किया

कोविड-19 मामलों में वृद्धि के मद्देनजर पंजाब और हरियाणा हाइकोर्ट ने सभी अंतरिम आदेशों का विस्तार 30 जून तक कर दिया है.

गुजरात के जामनगर में ऑक्सीजन की आपूर्ति के साथ 1000 बेडवाले कोविड केयर की सुविधा उपलब्ध करायेगा रिलायंस फाउंडेशन

गुजरात के जामनगर में रिलायंस फाउंडेशन ऑक्सीजन की आपूर्ति के साथ 1,000 बिस्तर वाली कोविड देखभाल सुविधाएं स्थापित कर रहा है. यहां लोगों को सभी सेवाएं मुफ्त प्रदान की जायेंगी. इसकी पूरी लागत रिलायंस द्वारा वहन किया जायेगा. वहीं, एक सप्ताह में जामनगर के सरकारी डेंटल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में 400 बेड की कोविड केयर सुविधा शुरू होगी. इसके बाद, अगले दो सप्ताह के समय में जामनगर में एक अन्य स्थान पर 600 बेड की कोविड केयर सुविधा चालू की जायेगी.

को-विन डिजिटल प्लेटफॉर्म नहीं हुआ क्रैश, आज शाम 4 बजे से 7 बजे के बीच 80 लाख लोगों ने कराया पंजीकरण : भारत सरकार 

भारत सरकार ने बुधवार को स्पष्ट किया कि मीडिया रिपोर्ट में को-विन डिजिटल प्लेटफॉर्म के क्रैश होने की खबर आयी है. यह बिना किसी आधार के है. यह सुचारू रूप से काम कर रहा है. बुधवार की शाम चार बजे से सात बजे के बीच पोर्टल पर 80 लाख से अधिक लोगों ने अपना पंजीकरण कराया.

सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया के अडार पूनावाला को ‘Y’ श्रेणी की सुरक्षा

सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया के अडार पूनावाला को अब वाई श्रेणी की सुरक्षा मिलेगी. गृह मंत्रालय ने अडार पूनावाला को अखिल भारतीय आधार पर वाई श्रेणी की सुरक्षा प्रदान करने के आदेश जारी किये हैं. उन्हें सुरक्षा प्रदान करने के लिए सीआरपीएफ को तैनात किया गया है.

पत्नी की कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आने के बाद सेल्फ आइसोलेट हुए राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की पत्नी के कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आने के बाद वह सेल्फ आइसोलेट हो गये हैं. उन्होंने ट्वीट कर कहा है कि मेरी पत्नी श्रीमती सुनीता गहलोत कोविड पॉजिटिव आ गयी हैं. प्रोटोकॉल के अनुसार, होम आइसोलेशन में उनका ट्रीटमेंट प्रारंभ हो गया है. अब मैं एहतियातन आइसोलेशन में रह कर चिकित्सकों एवं अधिकारियों के साथ सायं 8.30 बजे रोजाना होनेवाली कोविड समीक्षा बैठक लूंगा.

सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया ने राज्यों को दी जानेवाली कोरोना वैक्सीन की कीमत घटा कर 400 से 300 रुपये किये

सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया के अदार पूनावाला ने बुधवार को कहा कि राज्यों को दी जानेवाली कोरोना वैक्सीन कोविशील्ड की कीमत को 400 रुपये से घटा कर 300 रुपये प्रति खुराक करता हूं. यह तत्काल रूप से प्रभावी होगा.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola