Breaking News : झारखंड 10वीं और 12वीं बोर्ड की परीक्षा स्थगित, 1 जून को होगा फैसला
Breaking News Live : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को हरिद्वार में जुटे अखाड़ों के महामंडलेश्वरों और साधु-संतों से महाकुंभ को प्रतीकात्मक रखने की अपील की है. झारखंड में कोरोना संक्रमितों की जान बचाने वाली दवा रेमडेसिविर की किल्लत हो गई है. कोरोना के बढ़ते नए मामलों के बीच देश की राजधानी दिल्ली में वीकेंड कर्फ्यू लागू हो गया है. इस दौरान दिल्ली पुलिस के जवान पूरी मुश्तैदी के साथ आने-जाने वाले वाहनों की सख्ती से जांच में जुट गए हैं.
झारखंड 10वीं और 12वीं बोर्ड की परीक्षा स्थगित, 1 जून को होगा फैसला
राज्य में बढ़ते कोरोना के मामलों को देखते हुए झारखंड 10वीं और 12वीं की परीक्षा स्थगित कर दी गयी है. झारखंड एकेडेमिक काउंसिल ने इस बात की घोषणा की है. जैक ने कहा कि 1 जून को स्थिति की समीक्षा करने के बाद आगे का निर्णय लिया जायेगा.
PM मोदी रात 8 बजे मंत्रियों से करेंगे बात, कोरोना की स्थिति की करेंगे समीक्षा
देश में लगातार बढ़ रहे कोरोना के मामलों के बीच आज फिर रात 8 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राज्य के मंत्रियों और उच्च अधिकारियों के साथ बात करेंगे.
सोशल साइट ट्विटर हुआ ठप, यूजर्स परेशान
सोशल साइट ट्विटर ठप हो गया है. भारत में कई जगहों पर ट्विटर काम नहीं कर रहा है. इसकी चजह से यूजर परेशान हैं.
बेल मिलने के तुरंत बाद फिर अरेस्ट हुआ लाल किला हिंसा का मुख्य आरोपी दीप सिद्धू
दिल्ली की एक अदालत से बेल मिलने के बाद फिर से दिल्ली पुलिस ने एक दूसरे मामले में लाल किला हिंसा के आरोपी दीप सिद्धू को गिरफ्तार कर लिया है.
लाल किला हिंसा के मुख्य आरोपी दीप सिद्धू को मिली दिल्ली की एक अदालत ने दी जमानत
दिल्ली की एक अदालत ने गणतंत्र दिवस पर लाल किला परिसर में हुई हिंसा के मामले में गिरफ्तार अभिनेता-कार्यकर्ता दीप सिद्धू की जमानत मंजूर कर ली है। विशेष न्यायाधीश नीलोफर आबिदा परवीन ने 30,000 रुपए के निजी मुचलके और इतनी ही राशि के दो जमानतदारों पर आरोपी की जमानत शुक्रवार को मंजूर की.
सीएम अरविंद केजरीवाल कोरोना वायरस की स्थिति पर आज करेंगे समीक्षा बैठक
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आज कोरोना वायरस की स्थिति पर समीक्षा बैठक करेंगे. इस बैठक में कोरोना प्रबंधन के नोडल मंत्री मनीष सिसोदिया, स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन और अन्य अधिकारी हिस्सा लेंगे.
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए