Breaking News : दिल्ली में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 146 नए मामले आए सामने, एक व्यक्ति की मौत
Breaking News Latest Updates : रूस यूक्रेन में युद्ध जारी है. रिजर्व बैंक आज रेपो रेट जारी करेगा. श्रीलंका में आर्थिक संकट जारी है. भारत ने श्रीलंका को आर्थिक सहायता भेजी है. पाकिस्तान में सियासी संकट बना है. इमरान खान ने कैबिनेट और संसदीय दल की बैठक बुलाई है. ताजा खबरों के लिए हमारे साथ बने रहें.
दिल्ली में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 146 नए मामले आए सामने, एक व्यक्ति की मौत
दिल्ली में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 146 नए मामले सामने आए है. इस दौरान 147 लोग डिस्चार्ज हुए और एक व्यक्ति की कोरोना से मौत हुई. वहीं, सक्रिय मामले 549 है. जबकि, दैनिक पॉजिटिविटी रेट 1.39 फीसदी है.
पाकिस्तान के लोकतंत्र का मजाक बन गया है, राष्ट्र के नाम संबोधन में बोले इमरान खान
राष्ट्र के नाम संबोधन में बोले इमरान खान ने कहा कि पाकिस्तान के लोकतंत्र का मजाक बन गया है. उन्होंने कहा कि मैं चाहता था कि सुप्रीम कोर्ट कम से कम इसे देखता कि बाहर से एक मुल्क पूरी साजिश करके एक सरकार को गिराता है. ये इतना गंभीर आरोप था कि मैं चाहता था कि इसकी जांच हो. मुझे थोड़ी से मायूसी हुई क्योंकि ये इतना बड़ा मुद्दा है और इसमें सुप्रीम कोर्ट में कोई बात नहीं हुई.
देश में कोविड-19 वैक्सीनेशन का आंकड़ा 185.53 करोड़ के पार पहुंचा
देश में कोविड-19 वैक्सीनेशन का आंकड़ा 185.53 करोड़ के पार पहुंचा. आज शाम 7 बजे तक वैक्सीन की 12 लाख से ज्यादा खुराक लगाई गई हैं. अब तक 12-14 आयु वर्ग के बच्चों को वैक्सीन की 2.16 करोड़ से ज्यादा डोज लगाई गई हैं. स्वास्थ्य मंत्रालय ने यह जानकारी दी है.
देश में कोविड के नए मामलों ने फिर से बढ़ाई टेंशन
केंद्र सरकार ने दिल्ली, हरियाणा, केरल, महाराष्ट्र और मिजोरम में कोरोना के नए मामलों में बढ़ोतरी को लेकर सतर्कता बरतने के आदेश दिए हैं. केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने दिल्ली समेत 5 राज्यों में कोरोना के नए केसों को लेकर चिंता जाहिर की है.साथ ही कोरोना के नए मामलों की बढ़ोतरी को लेकर इन इन राज्यों को पत्र लिखा है.
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने फिर दोहराया, नहीं दूंगा इस्तीफा
पाकिस्तान के पीएम इमरान खान ने एक बार फिर दोहराया है कि वे प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा नहीं देंगे. इमनान ने कहा कि अगर मैं इस्तीफा देता हूं तो ऐसा करने विदेशी साजिश का समर्थन करने जैसा होगा, जो मैं कभी नहीं करूंगा.
Covishield के एक बूस्टर डोज की कीमत होगी 600 रुपये!
कोविड वैक्सीन कोविशील्ड (Covishield) के एक बूस्टर डोज की खुले बाजार में कीमत 600 रुपए होगी. इसके अतिरिक्त टैक्स भी शामिल रहेगा. सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया के एक सूत्र ने इसकी पुष्टि की है.
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए